सब दागे कारतूस सपा में एकत्रित हो रहे हैं, केशव प्रसाद मौर्य

Post

विधानसभा सत्र से पहले डिप्टी सीएम मौर्य ने लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी अब राजनीतिक रूप से अप्रासंगिक हो चुके हैं और उनकी कोई विश्वसनीयता नहीं बची है. ‘दगे कारतूस’ का इस्तेमाल करते हुए मौर्य ने संकेत दिया कि सिद्दीकी की राजनीतिक क्षमता खत्म हो गई है.

केशव प्रसाद मौर्य ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें ‘दगा कारतूस’ करार दिया है. नसीमुद्दीन सिद्दीकी के समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने पर केशव प्रसाद मौर्य ने यह तंज कसा. बता दें कि रविवार को कांग्रेस छोड़कर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सपा का दामन थामा है. इससे पहले वे बसपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं.

Tags:

--Advertisement--