पाकिस्तानी टीम हार के डर से भारत के साथ मैच नहीं खेलना चाहती थी, केशव प्रसाद मौर्य

Post

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विधानसभा सत्र से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि  जब भारत जीतता है तो तिरंगे का सम्मान बढ़ता है और पाकिस्तान की हार से वहां निराशा होती है.

उन्होंने इसे ऐतिहासिक जीत बताते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी. मौर्य ने कहा कि पाकिस्तान टीम का भारत के खिलाफ मैच न खेलने का रुख हार के डर से जुड़ा था. उन्हें विश्वास है कि भविष्य में भी भारतीय खिलाड़ी हर मुकाबले में जीत दर्ज करेंगे और देश का गौरव बढ़ाएंगे.

Tags:

--Advertisement--