BREAKING:
March 20 2026 06:18 am

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग दोनों तरफ से यातायात के लिए खुला

Post

जम्मू, 28 दिसंबर : जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बहाल है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर छोटेे और बड़े वाहनों को आज राजमार्ग के दोनों तरफ से जाने की अनुमति दी गई है।

जानकारी के अनुसार आज छोटे और बड़े दोनों प्रकार के वाहनों को श्रीनगर से जम्मू और जम्मू से श्रीनगर दोनों तरफ से रवाना किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार कट आफ समय के बाद किसी भी वाहन को आवाजाही की इजाजत नहीं होगी। अधिकारियों ने जाम की स्थिति से बचने के लिए वाहन चालकों को अपनी लाइन में चलने की हिदायत भी दी है।

इसी बीच एसएसजी रोड बर्फबारी के कारण बढ़ी फिसलन के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हैं। मार्ग को बहाल करने के प्रयास जारी हैं। वहीं सिंथन पास पर ताजा बर्फबारी के चलते मार्ग को बंद कर दिया गया है।

Tags:

--Advertisement--