जिम में अगर करते हैं ये 5 गलतियां तो बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा, तुरंत हो जाएं सावधान

Post

Fitness Tips: शरीर को फिट रखने के लिए जिम जाना और एक्सरसाइज करना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन अगर आप सही तरीके से एक्सरसाइज नहीं करते हैं, तो यह आपके दिल के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। कई बार लोग जल्दी फिट होने की कोशिश में ऐसी बड़ी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे दिल पर काफी दबाव पड़ता है। तो इस लेख में हम जानेंगे कि जिम में कौन सी 5 गलतियां करना भारी पड़ सकता है। सही तरीके से की गई एक्सरसाइज सेहत के लिए जितनी अच्छी होती है, गलत तरीके से की गई एक्सरसाइज उतनी ही खतरनाक भी होती है। जैसे अपनी क्षमता से ज्यादा वजन उठाना, देर तक तेज दौड़ना, कम पानी पीना।

पिछले कुछ सालों से आपने जिम में एक्सरसाइज़ करते समय हार्ट अटैक के कई मामले देखे और सुने होंगे। इसलिए, आपको वर्कआउट के दौरान कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। क्योंकि इस दौरान की गई कुछ गलतियाँ आपके दिल को काफी नुकसान पहुँचा सकती हैं। आइए हेल्थ एक्सपर्ट्स से जानें कि वर्कआउट के दौरान कौन सी गलतियाँ आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकती हैं और जिम या एक्सरसाइज़ करते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

 

जानिए विशेषज्ञ क्या कहते हैं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, व्यायाम करना हृदय और हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। लेकिन अगर इसे सही तरीके से न किया जाए या बहुत ज़्यादा किया जाए, तो हार्ट अटैक या हृदय संबंधी समस्याओं का ख़तरा रहता है। इसलिए, इस दौरान इन गलतियों से बचना चाहिए।

वार्म-अप बहुत महत्वपूर्ण है

जिम जाने के बाद कई लोग सीधे स्ट्रेचिंग या वज़न उठाना शुरू कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना उनके लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसा करने से मांसपेशियों में ऐंठन होने का खतरा रहता है जिससे चोट लग सकती है। इसलिए एक्सरसाइज शुरू करने से पहले हल्का वार्म-अप ज़रूर करें। यानी सीधे एक्सरसाइज करने की बजाय 5-10 मिनट तक हल्की वॉक या जॉगिंग करें।

आराम महत्वपूर्ण है. 

व्यायाम करते समय ध्यान देने वाली सबसे ज़रूरी बात है समय-समय पर आराम करना। साथ ही, अपने शरीर में दिखाई देने वाले लक्षणों पर भी ध्यान दें। कुछ लोग बदन दर्द और थकान को नज़रअंदाज़ कर देते हैं, जो उनकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि यह हार्ट अटैक या हार्ट स्ट्रोक का संकेत हो सकता है। इसलिए, अगर आपको दर्द या थकान महसूस हो, तो तुरंत आराम करना चाहिए। साथ ही, आप 1 से 2 दिन के लिए व्यायाम बंद भी कर सकते हैं। आराम के साथ-साथ पर्याप्त नींद लेना भी ज़रूरी है।

गलत मुद्रा में व्यायाम करना खतरनाक है 

कोई भी व्यायाम तभी सही परिणाम देता है जब उसे सही मुद्रा में किया जाए। गलत मुद्रा मांसपेशियों में ऐंठन, पीठ दर्द या रीढ़ की कई बीमारियों का कारण बन सकती है। इसके लिए ज़रूरी है कि शुरुआती दिनों में किसी भी तरह का व्यायाम किसी प्रशिक्षक की देखरेख में ही करें।

बहुत अधिक कार्डियो न करें

फिटनेस के नाम पर बहुत ज़्यादा कार्डियो एक्सरसाइज़ करना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है, खासकर अगर आपको पहले से ही दिल की बीमारी हो। कार्डियो एक्सरसाइज़ दिल पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती है, जो खतरनाक हो सकता है। इसलिए, अपने शरीर की ज़रूरतों और लक्षणों को समझें।

पानी पीना भी बहुत महत्वपूर्ण है

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, व्यायाम के दौरान समय-समय पर पानी पीते रहना चाहिए। शरीर में पानी की कमी से रक्तचाप और हृदय गति प्रभावित हो सकती है, जिससे हृदय को काफी नुकसान पहुँच सकता है। खासकर जिन लोगों को पहले से ही हृदय संबंधी कोई बीमारी है, उन्हें आइसोमेट्रिक व्यायाम करने से बिल्कुल बचना चाहिए और हृदय संबंधी व्यायाम जैसे टहलना, जॉगिंग, तैराकी, स्किपिंग आदि करने चाहिए।

--Advertisement--

--Advertisement--