Googl Chrome New Update : अब ब्राउजर नहीं, आपका डिजिटल कोपायलट बनेगा क्रोम ,Gemini AI ने बदली इंटरनेट की दुनिया
News India Live, Digital Desk : जरा सोचिए, आप सिर्फ एक लाइन लिखें और आपका ब्राउजर खुद ही आपके लिए फ्लाइट टिकट बुक कर दे, होटल खोजे या ऑफिस के लंबे फॉर्म भर दे? यह अब कोई कल्पना नहीं, बल्कि हकीकत है। गूगल ने अपने Chrome ब्राउजर को Gemini 3 की जादुई शक्तियों से लैस कर दिया है।
गूगल क्रोम का यह लेटेस्ट अपडेट ब्राउजर को सिर्फ एक 'विंडो' से बदलकर एक सक्रिय AI एजेंट बना देता है। Auto browse से लेकर Nano Banana जैसे फीचर्स के साथ गूगल ने इंटरनेट सर्फिंग के अनुभव को पूरी तरह रीसेट कर दिया है। आइए जानते हैं इन क्रांतिकारी बदलावों के बारे में।
1. Auto browse: अब ब्राउजर खुद करेगा आपके काम
इस अपडेट का सबसे बड़ा आकर्षण Auto browse है। यह एक 'एजेंटिक AI' टूल है जो यूजर के एक सिंगल प्रॉम्प्ट पर वेब के अंदर खुद टास्क पूरा कर सकता है।
कैसे काम करता है: आप इसे निर्देश दे सकते हैं— "मेरे लिए गोवा की ट्रिप प्लान करो, बजट 50 हजार हो और होटल पेट-फ्रेंडली हो।" क्रोम खुद अलग-अलग टैब खोलेगा, कीमतों की तुलना करेगा और आपको बेस्ट ऑप्शन तैयार करके देगा।
उपलब्धता: फिलहाल यह फीचर U.S. में Google AI Pro और Ultra सब्सक्राइबर्स के लिए प्रिव्यू मोड में रोल आउट किया गया है। जल्द ही यह भारत समेत अन्य देशों में भी आएगा।
2. Nano Banana: ब्राउजर में ही इमेज एडिटिंग और जनरेशन
गूगल का एडवांस इमेज मॉडल Nano Banana अब सीधे क्रोम में इंटीग्रेट कर दिया गया है।
बिना डाउनलोड की झंझट: अब आपको किसी फोटो को एडिट करने के लिए उसे डाउनलोड करके दूसरे ऐप में ले जाने की जरूरत नहीं है।
मैजिक एडिटिंग: आप किसी भी इमेज पर राइट-क्लिक करके या साइड पैनल के जरिए उसे कमांड दे सकते हैं— "इस फोटो का बैकग्राउंड बदल दो" या "इसे 4K आर्ट में बदल दो" और AI वहीं काम कर देगा।
3. Personal Intelligence: आपको बेहतर समझेगा क्रोम
क्रोम का नया Personal Intelligence फीचर आपके Gmail, Google Photos और Calendar से सुरक्षित तरीके से जानकारी जुटाएगा।
स्मार्ट याददाश्त: यह आपकी पिछली बातचीत और पसंद को याद रखेगा। अगर आप अपार्टमेंट खोज रहे हैं, तो यह आपकी पुरानी सर्च के आधार पर खुद ही उन ऑप्शंस को हटा देगा जो आपकी पसंद के नहीं हैं।
साइड पैनल: क्रोम में अब दाईं ओर एक स्थायी Gemini Side Panel होगा, जो हर टैब पर आपके साथ रहेगा ताकि आप मल्टीटास्किंग कर सकें।
OpenAI के 'Atlas' से सीधी टक्कर
गूगल का यह मास्टरस्ट्रोक सीधे तौर पर OpenAI के 'Atlas' और Perplexity के 'Comet' ब्राउजर को चुनौती देने के लिए है। अक्टूबर 2025 में एटलस के लॉन्च के बाद गूगल के मार्केट शेयर पर खतरा मंडरा रहा था। अब Gemini 3 के साथ गूगल ने यह साफ कर दिया है कि वह ब्राउजर मार्केट की बादशाहत इतनी आसानी से नहीं छोड़ने वाला।परिसा तबरीज (VP, Google Chrome) के मुताबिक"क्रोम अब केवल जानकारी खोजने का जरिया नहीं, बल्कि एक ऐसा असिस्टेंट है जो वेब पर आपके लिए काम (Action) भी करेगा।"