बिहार शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं? STET के फॉर्म आ गए, पर रुकिए! इस बार हुए हैं ये 5 बड़े बदलाव
पटना: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह खबर जितनी बड़ी खुशखबरी है, उतनी ही बड़ी चेतावनी भी अपने साथ लेकर आई है।
इस बार आवेदन प्रक्रिया में कई महत्वपूर्ण और बारीक बदलाव किए गए हैं। अगर आपने फॉर्म भरते समय इन पर ध्यान नहीं दिया, तो आपकी एक छोटी सी गलती आपके सालों की मेहनत पर पानी फेर सकती है। इसलिए, फॉर्म भरने से पहले इस खबर को ध्यान से पढ़ लें।
1. वेबसाइट का चक्कर: पुरानी पर नहीं, इस नई वेबसाइट पर होगा आवेदन
सबसे पहला और सबसे बड़ा बदलाव है आधिकारिक वेबसाइट का। पिछली बार की तरह किसी और वेबसाइट पर जाकर कंफ्यूज न हों। इस बार सभी आवेदन सिर्फ और सिर्फ www.bsebstet.com पर ही स्वीकार किए जाएंगे। समिति ने साफ कर दिया है कि किसी भी अन्य माध्यम से भेजा गया आवेदन मान्य नहीं होगा। इसके अलावा, पहले बिहार बोर्ड नेकहा था कि एसटीईटी के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com या biharboardonline.com पर जाकर करना होगा।
2. "सबमिट" बटन दबाने से पहले 10 बार सोचें!
यह इस बार का सबसे सख्त नियम है। एक बार जब आपने अपना एप्लीकेशन फॉर्म फाइनल सबमिट कर दिया, तो उसके बाद आप उसमें कोई भी सुधार या बदलाव (Editing) नहीं कर पाएंगे। इसलिए, अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि से लेकर विषय तक, हर एक जानकारी को कम से-कम दो बार अच्छी तरह से जांच लें। एक छोटी सी स्पेलिंग की गलती भी आपको परीक्षा से बाहर का रास्ता दिखा सकती है।
3. विषय चुनने में न करें गलती
इस बार विषयों और उनके कोड को लेकर भी कुछ बदलाव किए गए हैं। खासकर पेपर-1 (माध्यमिक) और पेपर-2 (उच्च माध्यमिक) के लिए अपने विषय का चुनाव अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार ही करें। नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और सुनिश्चित करें कि आप जिस विषय के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसके लिए आप पूरी तरह से पात्र हैं।
4. डमी एडमिट कार्ड का महत्व समझें
आवेदन प्रक्रिया के बाद बोर्ड एक डमी एडमिट कार्ड जारी करेगा। यह आपके लिए एक आखिरी मौका होगा कि आप अपनी भरी हुई जानकारी को जांच सकें। अगर इसमें कोई गलती दिखती है, तो उसे सुधारने का एक निश्चित समय दिया जाएगा। इस मौके को बिल्कुल भी न चूकें!
5. फोटो और हस्ताक्षर को लेकर नए निर्देश
इस बार आपके फोटोग्राफ और हस्ताक्षर के बैकग्राउंड को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। आपका हाल ही का खींचा हुआ फोटोग्राफ होना चाहिए जिसका बैकग्राउंड सफेद या हल्का ग्रे हो। इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान न रखने पर भी आपका फॉर्म रद्द किया जा सकता है।