CIBIL स्कोर खराब है? चिंता मत कीजिये, क्रेडिट कार्ड से सुधर जाएगा ये 5 तरीके अपनाएं
News India Live, Digital Desk : क्या आपको भी कभी बैंक से "सॉरी, आपका लोन अप्रूव नहीं हो सकता" सुनने को मिला है? वजह पूछी तो पता चलाआपका CIBIL स्कोर कम है।"
सच मानिए, यह सुनना बहुत दिल दुखाने वाला होता है। आज के जमाने में CIBIL स्कोर सिर्फ एक नंबर नहीं, बल्कि आपकी फाइनेंशियल इज़्ज़त है। अगर स्कोर 750 से ऊपर है, तो बैंक्स आपको वीआईपी ट्रीटमेंट देते हैं, और अगर कम है, तो धक्के खाने पड़ते हैं।
लेकिन, क्या आप जानते हैं कि जिस क्रेडिट कार्ड (Credit Card) को लोग अक्सर 'कर्ज का जाल' कहते हैं, असल में वही आपके बिगड़े हुए स्कोर को सुधारने का सबसे पक्का औजार (Tool) है? जी हाँ, अगर सही दिमाग लगाया जाए, तो क्रेडिट कार्ड आपके CIBIL का सबसे अच्छा दोस्त बन सकता है।
आइए आपको बताते हैं वो 5 गोल्डन रूल्स, जिन्हें अपनाकर आप क्रेडिट कार्ड की मदद से अपना स्कोर तेजी से बढ़ा सकते हैं।
1. बिल भरने में 'तारीख पे तारीख' न करें (Pay on Time)
CIBIL स्कोर में 30% से ज्यादा हिस्सेदारी आपके "रिपेमेंट बिहेवियर" की होती है। यानी आप अपना बकाया कब चुकाते हैं।
- मंत्र: अपने क्रेडिट कार्ड के बिल की "Due Date" को अपनी शादी की सालगिरह से ज्यादा अहमियत दें!
- टिप: हमेशा फुल पेमेंट (Full Payment) करें, 'मिनिमम ड्यू' (Minimum Due) के चक्कर में न पड़ें। अगर आप एक दिन भी लेट होते हैं, तो स्कोर धड़ाम से गिरता है। ऑटो-पे (Auto-pay) लगा कर रखें, टेंशन खत्म।
2. लिमिट को पूरा निचोड़ें नहीं (Follow 30% Rule)
यह गलती हम में से 90% लोग करते हैं। मान लीजिये आपके कार्ड की लिमिट 1 लाख रुपये है, और आपने 90 हजार की शॉपिंग कर ली। बैंक को लगता है कि आप 'क्रेडिट हंग्री' (उधारी के भूखे) हैं।
- नियम: कोशिश करें कि अपनी लिमिट का सिर्फ 30% ही इस्तेमाल करें। यानी 1 लाख की लिमिट है, तो खर्चा 30 हजार के अंदर रखें। इससे बैंक की नज़र में आपकी छवि एक जिम्मेदार ग्राहक की बनती है।
3. पुराना कार्ड 'सोना' होता है (Don't Close Old Cards)
कई बार हम नया कार्ड मिलते ही पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करा देते हैं। यह CIBIL के लिए नुकसानदायक है।
- क्यों? आपकी "क्रेडिट हिस्ट्री" (Credit History) जितनी पुरानी होगी, स्कोर उतना ही मजबूत होगा। अगर आपके पास कोई पुराना कार्ड है जिसे आप यूज नहीं करते, तो उसे बंद न कराएं। उसे चालू रखें, वह आपकी 'हिस्ट्री' की उम्र बढ़ा रहा है।
4. लिमिट बढ़ाने से डरें नहीं (Increase Credit Limit)
अगर बैंक आपको कॉल करके कहे कि "सर/मैडम, हम आपकी लिमिट बढ़ाना चाहते हैं", तो मना न करें।
- फायदा: लिमिट बढ़ने से आपका 'क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो' (Credit Utilization Ratio) कम हो जाता है।
- उदाहरण: पहले आप 50,000 लिमिट में 25,000 खर्च करते थे (50% यूज़), अब लिमिट 1 लाख हो गई और खर्च वही है (तो सिर्फ 25% यूज़)। कम रेश्यो यानी बेहतर CIBIL स्कोर!
5. बार-बार अप्लाई न करें (Avoid Multiple Enquiries)
अगर आपको पैसे की जरूरत है या आप क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो एक साथ 4-5 बैंकों में अप्लाई न करें। हर अर्जी पर बैंक आपकी रिपोर्ट चेक (Hard Inquiry) करता है, और इससे स्कोर कम होता है।
- सलाह: जब पक्का हो कि कार्ड या लोन मिलेगा, तभी अप्लाई करें। सब्र रखें।