BREAKING:
April 17 2026 11:06 am

बच्चे देश का भविष्य, राज्यपाल महोदया बच्चों स्नेही, केशव प्रसाद मौर्य

Post

आज जन भवन, लखनऊ में माननीय राज्यपाल महोदया की अध्यक्षता में ₹517 लाख की लागत से निर्मित आधुनिक सुविधायुक्त आदर्श माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन का उद्घाटन एवं निरीक्षण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। देशभक्ति एवं सांस्कृतिक विषयों पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।

श्री मौर्य ने कहा कि राज्यपाल महोदया द्वारा ₹517 लाख की लागत से निर्मित आधुनिक सुविधाओं से युक्त आदर्श माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन का विधिवत उद्घाटन किया गया तथा भवन का निरीक्षण कर विभिन्न कक्षों, प्रयोगशालाओं एवं स्मार्ट कक्षाओं की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। इस दौरान विज्ञान एवं तकनीकी प्रयोगशालाओं में छात्रों द्वारा प्रदर्शित विभिन्न मॉडल एवं नवाचारों की सराहना की गई।

Tags:

--Advertisement--