CA Final स्टूडेंट्स, ध्यान दें! असली एग्जाम से पहले ICAI दे रहा है 'परीक्षा जैसा' अनुभव
CA फाइनल की पढ़ाई में दिन-रात एक कर देने वाले स्टूडेंट्स, कमर कस लीजिए! आपकी जनवरी 2026 में होने वाली फाइनल परीक्षा की तैयारियों को परखने, अपनी गलतियों को पहचानने और आत्मविश्वास को बढ़ाने का सबसे बड़ा मौका आ गया है।
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने यह ऐलान किया है कि वह नवंबर 2025 में सीए फाइनल के छात्रों के लिए मॉक टेस्ट सीरीज आयोजित करने जा रहा है।
क्यों है यह मॉक टेस्ट आपके लिए ‘गेम-चेंजर’?
यह सिर्फ एक प्रैक्टिस टेस्ट नहीं, बल्कि आपके फाइनल एग्जाम का असली ‘ड्रेस रिहर्सल’ है। यह आपको बताएगा कि:
- तीन घंटे के दबाव में आपका दिमाग कैसे काम करता है।
- आपकी लिखने की स्पीड कितनी है और टाइम मैनेजमेंट कैसा है।
- कौन-से टॉपिक अभी भी आपकी पकड़ से बाहर हैं।
- और सबसे महत्वपूर्ण, ICAI का पेपर सेट करने का तरीका क्या है।
प्रैक्टिस के लिए मिलेंगे दो मौके
सबसे अच्छी बात यह है कि ICAI आपको प्रैक्टिस का एक नहीं, बल्कि दो-दो मौके दे रहा है। जी हां, नवंबर में मॉक टेस्ट की दो सीरीज आयोजित की जाएंगी। आप चाहें तो अपने शहर के ब्रांच में जाकर बिल्कुल एग्जाम वाले माहौल में यह टेस्ट दे सकते हैं या फिर घर बैठे ऑनलाइन भी इसे हल कर सकते हैं।
बाद में, आप अपने जवाबों को ICAI द्वारा जारी किए गए सजेस्टेड आंसर्स से मिलाकर अपनी गलतियों का विश्लेषण भी कर सकते हैं, ताकि फाइनल परीक्षा में आप उन गलतियों को न दोहराएं।
तो इस सुनहरे मौके को हाथ से जाने मत देना। इसे सिर्फ एक और टेस्ट समझने की गलती न करें, बल्कि इसे अपना फाइनल एग्जाम मानकर ही दें। यह अभ्यास आपको असली परीक्षा वाले दिन हजारों छात्रों से एक कदम आगे रखने में मदद करेगा।