दिवाली के दियों से जगमगाई ब्रिटेन की संसद ,श्री राम जानकी सेवा के तत्वाधान में मनायी गई दीपावली
ब्रिटेन की संसद के हाउस ऑफ़ कॉमन्स के जुबली हॉल में २३ अक्टूबर को आयोजित की गई दिवाली सेलीब्रेशंस की गूंज ना सिर्फ़ ब्रिटेन बल्कि भारत में भी चर्चा का विषय बनी हुई है।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्रिटेन सरकार की एशिया पैसिफिक एवं इक्वालिटी मिनिस्टर सुश्री सीमा मल्होत्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने दीपावली के महत्व पर ज़ोर देते हुए कहा कि यह पर्व किस प्रकार सभी भारतीयों को एक सूत्र में बाँधता है।
_(1)_1061251461.jpg)
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि लार्ड करण बिलिमोरिया ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विदेश में रह रहे हमारे नौनिहालों को अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित साउथॉल के पूर्व संसद श्री वीरेन्द्र शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर ब्रेंटफ़ोर्ड और आइलवर्थ की सांसद रूथ कैडबरी आक्सब्रिज और साउथ राइसलिप के सांसद डैनी बील्स ओल्ड बेक्सली और सिडकप के सांसद लुई फ्रेंच हैरो ईस्ट के सांसद और पद्मश्री से सम्मानित बॉब ब्लैकमैन ने भी सभी अतिथियों को दीपावली की बधाई दी।
भारतीय उच्चायोग लंदन से डॉ अनुराधा पांडेय लक्ष्मीनारायण मंदिर के चेयरमैन श्री प्रमोद कड़ हाउंस्लो से काउन्सलर श्री कुलदीप टाक श्री सचिन बंसल प्रमोद शुक्ला मृगांक मिश्रा श्रीमती निधि तिवारी डाक्टर ओम शर्मा डॉक्टर कल्पना शर्मा डॉक्टर रघु कोटा डॉक्टर अमित बाटला डॉक्टर अनु तिवारी श्रीमती कविता पांडेय श्रीमती प्रीती मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
_(1)_1344645252.jpg)
इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहा। श्री राम जानकी सेवा के संस्थापक श्री राज तिवारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ शिरीष तिवारी ने किया। श्री राम जानकी सेवा यूके में सनातन के प्रचार एवं प्रसार में अग्रणी भूमिका निभा रही है।