Black Thread Effect : हर किसी को नहीं भाता शनि का ये रंग, इन दो राशियों के लिए बन सकता है जी का जंजाल
News India Live, Digital Desk: Black Thread Effect : हम भारतीयों की एक आदत बहुत पुरानी है। बच्चे को बुरी नजर से बचाना हो या अपनी कलाई पर स्टाइल दिखाना हो, हम तुरंत एक काला धागा (Kala Dhaga) बांध लेते हैं। लड़कियां इसे पैर में बांधती हैं तो लड़के इसे कलाई या गले में। हमें लगता है कि ये सिर्फ 'नजर सुरक्षा कवच' है, तो इसका कोई नुकसान तो हो ही नहीं सकता।
लेकिन, रुकिए! ज्योतिष की दुनिया में ऐसा नहीं होता। क्या आप जानते हैं कि यही काला धागा जो आपको बुरी नजर से बचाने के लिए बांधा गया था, वही आपकी तरक्की में रुकावट भी बन सकता है? जी हाँ, ज्योतिष शास्त्र साफ-साफ कहता है कि हर किसी को काला धागा सूट नहीं करता। खास तौर पर दो ऐसी राशियां हैं, जिनके लिए यह 'डेंजर' साबित हो सकता है।
काला रंग यानी शनि का प्रतीक
इस लॉजिक को बहुत आसानी से समझिए। काला रंग सीधा शनि देव (Saturn) से जुड़ा है। शनि कर्म के देवता हैं। अब ज्योतिष में ग्रहों की भी अपनी दोस्ती और दुश्मनी होती है। मंगल (Mars) ग्रह को शनि का विरोधी माना जाता है। यानी, जिन राशियों का मालिक मंगल है, अगर वो शनि का रंग (काला) इस्तेमाल करेंगे, तो मामला बिगड़ना तय है।
कौन हैं वो दो राशियां? (Zodiac Signs)
1. मेष राशि (Aries):
अगर आपकी राशि मेष है, तो संभल जाइए। मेष राशि का स्वामी मंगल होता है। मंगल और काले रंग (शनि) का कोई मेल नहीं है। ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि मेष राशि वालों के लिए काला धागा पहनना शुभ नहीं होता।
- नुकसान क्या होगा? अगर आप इसे पहनते हैं, तो मन में बिना वजह की बेचैनी, काम में बार-बार रुकावट और धन की हानि का सामना करना पड़ सकता है। बनते काम बिगड़ने लगेंगे और आपको लगेगा कि किस्मत रूठ गई है।
2. वृश्चिक राशि (Scorpio):
दूसरी राशि है वृश्चिक। इस राशि का स्वामी भी मंगल है। वृश्चिक राशि के लोग स्वभाव से थोड़े तेज और ऊर्जावान होते हैं। इनके लिए भी काला धागा 'बैडलक' ला सकता है।
- असर: इसे पहनने से आपके फैसले गलत साबित हो सकते हैं। मानसिक तनाव बढ़ सकता है और जिस कॉन्फिडेंस के लिए आप जाने जाते हैं, वो डगमगा सकता है।
तो फिर क्या पहनें?
अब आप सोच रहे होंगे कि अगर नजर से बचना है तो काला धागा न पहनें तो क्या करें? इसका उपाय भी ज्योतिष में है।
- इन दोनों राशियों (मेष और वृश्चिक) के लिए लाल रंग का धागा (मौली या कलावा) सबसे बेस्ट है।
- मंगल का रंग लाल है, जो हनुमान जी का भी प्रिय है। लाल धागा पहनने से इन राशि के लोगों की ऊर्जा बढ़ती है और संकटों से रक्षा होती है। यह काला धाने से कई गुना ज्यादा फायदा देगा।
बाकी लोगों के लिए सलाह
बाकी राशियां काला धागा पहन सकती हैं, लेकिन उसके भी कुछ नियम हैं:
- इसे शनिवार (Saturday) के दिन अभिमंत्रित करके ही पहनना चाहिए।
- इसे जिस हाथ या पैर में बांधा है, वहां कोई और रंग का धागा नहीं होना चाहिए।
- सिर्फ फैशन के लिए बिना सोचे-समझे इसे पहनने से बचें।
--Advertisement--