BREAKING:
March 16 2026 11:46 am

BJP Leader : 4 साल से जी रही हूं घुट-घुट कर नूपुर शर्मा ने बताया आखिर क्यों हैं वो पीएम मोदी और अमित शाह की शुक्रगुजार

Post

News India Live, Digital Desk: पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी के बाद लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन से दूर रहीं भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने एक बार फिर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक हालिया महिला सम्मेलन में शिरकत करते हुए नूपुर शर्मा काफी भावुक नज़र आईं। उन्होंने अपने जीवन के सबसे कठिन दौर का जिक्र करते हुए कहा कि आज यदि वह और उनका परिवार सुरक्षित है, तो इसका श्रेय केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को जाता है।

'कैद जैसी है मेरी जिंदगी' नूपुर शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान अपना दर्द साझा करते हुए कहा, "मुझसे ज्यादा कष्टकारी जीवन शायद ही कोई जी रहा होगा। पिछले 4 सालों से मैंने अपनी आजादी खो दी है। कट्टरपंथियों की धमकियों के साये में जीना आसान नहीं होता।" उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आज वह जो सांस ले पा रही हैं, वह पीएम मोदी और अमित शाह की सुरक्षा नीतियों और समर्थन के कारण ही संभव है।

सेल्फ डिफेंस पर दिया जोर नूपुर शर्मा ने बेटियों को सशक्त बनाने की अपील करते हुए एक महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने उन्हें एक सफल वकील तो बनाया, लेकिन काश उन्हें बचपन में 'सेल्फ डिफेंस' (आत्मरक्षा) की ट्रेनिंग भी दी होती। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि अपनी बेटियों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ शारीरिक रूप से भी इतना सक्षम बनाएं कि वे अपनी सुरक्षा खुद कर सकें।

विवाद से अज्ञातवास तक का सफर जून 2022 में एक टीवी डिबेट के दौरान हुई टिप्पणी के बाद नूपुर शर्मा को न केवल पार्टी से निलंबित किया गया, बल्कि उन्हें देश-दुनिया से 'सिर तन से जुदा' जैसी खतरनाक धमकियां मिलने लगी थीं। इसके बाद से ही वह दिल्ली पुलिस के कड़े सुरक्षा घेरे में रह रही हैं और किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी बेहद दुर्लभ होती है।