बरेली, कौशाम्बी, सहारनपुर एवं अयोध्या में कॉमन इन्क्यूबेशन सेन्टर्स का किया उद्घाटन, अधिकारियों को निर्देश कोताही पर कार्यवाही, उप मुख्य मंत्री

Post

श्री मौर्य जी ने कहा की कौशांबी मेरा गृह जनपद है और इससे मेरा विशेष लगाव है। उन्होंने कौशाम्बी, अयोध्या, बरेली एवं सहारनपुर में नवनिर्मित चार अत्याधुनिक कॉमन इनक्यूबेशन सेंटरों का भव्य उद्घाटन किया। इस योजना प्रथम चरण प्रारंभ हुआ है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का हर युवा 'जॉब सीकर' के बजाय 'जॉब क्रिएटर' बने। वन डिस्टिक वन उत्पात की तर्ज़ पर वन डिस्टिक वन व्यंजन को बढ़ावा दिया जाए।

सरस हॉट में अधिकारियों के प्रयास से महिलाएं आगे बढ रहीं है। उनका कार्य सराहनीय।सरस हॉट कौशाम्बी सराहनीय कार्य कर रहा है हम इसे अनय जनपदों में भी लागू करेंगे।

ग्राम चैपाल में सम्बोधन-जिलाधिकारी को स्पष्ट निर्देश देता हूँ कि हमारे वंचित दिव्यांगजन, विधवा माताओं और बहनों, जिन्हें अब तक मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, उनकी तत्काल जाँच कर उन्हें पक्का आवास उपलब्ध कराया जाए।सभी निराश्रितों के राशन कार्ड बनाए,15 लाख से अधिक शिक्षकों के लिए भी हमने 'कैशलेस इलाज स्कीम' लागू कर दी है।

प्रदेश की 1 करोड़ बहनें स्वयं सहायता समूहों से जुड़ चुकी हैं और हमने अब इसे 3 करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य रखा है।प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर 25 हजार नई दीदियों को जोड़ा जाएगा। प्रदेश अब तक 30 लाख 'लखपति दीदी' बनी लक्ष्य 1 करोड़ बनाना है। 

मनरेगा में लगभग 12 लाख करोड़ का घोटाला हुआ, जी राम जी में 125 दिन के रोजगार की गारंटी विलंब की अवधि का ब्याज सहित भुगतान किया जाएगा। प्रधानमंत्री जी का कहना है कि न खाऊॅगा, न खाने दूँगा और जिसने खाया उसका निकाल कर देश के विकास में लगा दूँगा।

जानकारी-रतन सिंह, सूचना अधिकारी, उप मुख्यमंत्री। 

Tags:

--Advertisement--