बजट में कृषि, बुनियादी ढांचे, रोजगार सृजन, एमएसएमई, स्टार्टअप, शिक्षा और स्वास्थ्य और रक्षा क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता, उप मुख्य मंत्री

Post

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा आज संसद में प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट का स्वागत करते हुए इसे विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला, सर्वसमावेशी और जनकल्याणकारी बजट बताया है।

श्री मौर्य ने कहा कि यह बजट माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम है। बजट में कृषि, बुनियादी ढांचे, रोजगार सृजन, एमएसएमई, स्टार्टअप, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। वहीं, युवाओं के लिए कौशल विकास, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने वाले निर्णय देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।

श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, गरीबों के कल्याण तथा मध्यम वर्ग को राहत देने वाले प्रावधानों की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने वाला है।

उप मुख्यमंत्री ने केंद्रीय बजट के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना को सशक्त रूप से प्रतिबिंबित करता है।

Tags:

--Advertisement--