विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा का चनपटिया में जनसभा

Post

बेतिया। चुनावी सरगर्मी के बीच बुधवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा बेतिया के चनपटिया विधानसभा के सरिसवा  पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी उमाकांत सिंह के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। सभा में उमड़ा जनसैलाब उत्साह और जोश से भरपूर नजर आया।

अपने गर्म जोशीले  भाषण में मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने विपक्ष पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा
राजद वाले हमारे नहीं, कांग्रेस वाले हमारे नहीं। ये लोग देश में बाबर और औरंगजेब को पालने वाले हैं, लेकिन अब वक्त बदल चुका है। बाबर और औरंगजेब को अब समुद्र में फेकने का  समय आ गया है। यह देश राम, लक्ष्मण और श्रीकृष्ण का 

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण कर यह साबित किया है कि भारत अब अपनी पहचान और संस्कृति को लेकर गर्व महसूस करता है।

जनसभा के दौरान हिमंत विश्व शर्मा ने असम में अपने शासनकाल का उदाहरण देते हुए कहा
जब पहली बार मुख्यमंत्री बना तो अधिकारियों ने मदरसों के कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर सिग्नेचर के लिए कहा। मैंने पूछा मदरसे में क्या होता है, तो उन्होंने कहा—मौलवी पढ़ाते हैं। तब मैंने कहा—अब मदरसे बंद होंगे और किसी को वेतन नहीं मिलेगा। हल्ला करना है तो करने दो।

उन्होंने दावा किया कि असम में अब तक कई मदरसे बंद कराए जा चुके हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि असम में लगभग 1 लाख एकड़ जमीन पर घुसपैठियों का कब्जा था, जिसे हटाने के लिए कार्रवाई की गई। अधिकारियों के विरोध के बावजूद उन्होंने दृढ़ता दिखाई और करीब 50 हजार एकड़ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया।

सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार ही ऐसी सरकार है जो राष्ट्र की सुरक्षा, धर्म और विकास तीनों के प्रति समर्पित है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे चनपटिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी उमाकांत सिंह को भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि बिहार में भी स्थिरता और विकास का दौर जारी रहे।भाजपा प्रत्याशी उमाकांत सिंह को वोट दें, यह देश राम का है, मोदी का नेतृत्व भारत की असली पहचान है।

बाइट, हेमंत विश्व शर्मा, मुख्यमंत्री असम

--Advertisement--

Tags:

--Advertisement--