केन्द्रीय बजट गरीब, युवा, महिला और किसान के सशक्तिकरण के साथ-साथ विकसित भारत की रखेगा मजबूत नींव, केशव प्रसाद मौर्य
आज फतेहपुर के होटल रामाडियन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा की केंद्रीय बजट 2026-27 पर पत्रकार बंधुओं से प्रेस वार्ता की। केन्द्रीय बजट में गरीब, युवा, महिला और किसान के सशक्तिकरण के साथ-साथ विकसित भारत 2047 की मजबूत और स्थायी नींव भी रखने वाला है।
प्रधानमंत्री जी का सपना की सुदूर इलाकों में PMJSY के माध्यम से प्रत्येक ग्रामीण के घर तक हो पक्का रोड इस संकलप को पूरा करने में हमारा प्रदेश पिछले चार वर्षों से शीर्ष प्रदर्शन करने वाला राज्य रहा है।
श्री मौर्य जी ने कहा की खाद्य प्रसंस्करण और वैल्यू एडिशन को बढ़ावा देकर ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत बनाया जाएगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी । साथ ही महिला सशक्तिकरण की दिशा में SHE-Marts और लखपति दीदी जैसी पहलों का विस्तार किया गया है, जिसका लक्ष्य 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ना है।