तेज़ रफ़्तार कार ने बारतियों को कुचल डाला जिसमे 16 घायल, सभी को बेतिया GMCH रेफर किआ गया
बेतिया। लौरिया–बगहा मुख्य मार्ग पर विशुनपुरवा के पास रविवार देर रात उस समय को'हराम मच गया, जब एक तेज़ रफ्तार कार अचानक अनि'यंत्रित होकर बारातियों की भीड़ में घुस गई। हादसे में 3 लो'गों की मौ'त हो गई, जबकि 16 लोग गं'भीर रूप से घा'यल हो गए। मृ'तकों में बिशुनपुरवा निवासी दिनेश कुमार (पिता–मुंशी कुशवाहा), बारात का अगुआ, और दूल्हे के नेपाल निवासी फूफा शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बारात नरकटियागंज के मलदहिया पोखरिया से बिशुनपुरवा गांव आई हुई थी। इसी दौरान मुख्य सड़क पर तेज र'फ्तार कार भीड़ में जा घुसी, जिससे बारात का जश्न मा'तम में बदल गया।
अस्पताल में हं'गामा, डॉक्टर गायब

घटना के बाद घा'यलों को जब लौरिया सामुदायिक अस्पताल लाया गया, तो वहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे। इस पर परिजनों ने जमकर हं'गामा किया। बताया जाता है कि अचानक हंगामा बढ़ते देख अस्पतालकर्मी इधर-उधर भागते नजर आए। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया।

गंभीर रूप से घा'यल 16 लोगों को बेहतर इलाज के लिए बेतिया GMCH रेफर कर दिया गया है।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने तीनों श'व को कब्जे में लेकर पो'स्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वाहन को जब्त कर चालक की पहचान में जुट गई है। इलाके में घटना के बाद से द'हशत और शो'क का माहौल है।