हम महात्मा गांधी जी के विरोधी नहीं, उनके नाम पर लूट करने वाली कांग्रेस की योजनाओं के विरोधी हैं। केशव

Post

लखनऊ - आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर लखनऊ में केन्द्रीय मंत्री किरण रिजिजू जी की अध्यक्षता में आयोजित विकसित भारत जी राम जी कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी सम्मिलित।

उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता, सुशासन, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के पथ पर तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है।

उन्होनें कहा कि

• मनरेगा 2006 में प्रारंभ हुई।

• हम महात्मा गांधी जी के विरोधी नहीं, उनके नाम पर लूट करने वाली कांग्रेस की योजनाओं के विरोधी हैं।

• मनरेगा में 11 लाख करोड़ गड़क गए और विकास नहीं हुआ, हम इसके विरोधी हैं।

- गरीब को 100 दिन के स्थान पर 125 का कार्य मिले इसमें क्या गलत है।

- गरीब के मजदूरी का भुगतान 60 दिन में गारंटी से हो इसमें कांग्रेस को दर्द क्यों।

- डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में पैसा जाए इसमें क्या गलत है।

- इसमें बायोमेट्रिक सत्यापन, जीआईएस आधारित मोबाइल एप तथा फेस रीडिंग जैसी आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा।

- गॉव में रोजगार मिलने से पलायन रुकेगा, गॉव का विकास होगा।

इस अवसर पर भारत सरकार में मा. केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री किरेन रिजिजू जी, मा. केंद्रीय राज्य मंत्री व भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व मा. राज्य सभा सांसद श्री सुरेंद्र सिंह नागर जी, मा. उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी, भाजपा उत्तर प्रदेश के उपस्थिति।

Tags:

--Advertisement--