Vishwa Hindu Parishad : मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने के लिए विहिप ने वाराणसी से शुरू किया अभियान

Post

Newsindia live,Digital Desk: विश्व हिन्दू परिषद ने वाराणसी से मठों और मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने धर्मांतरण और लव जिहाद के विरुद्ध एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने की घोषणा की है. विहिप के केंद्रीय अध्यक्ष ने अपने वाराणसी दौरे के समापन पर इस अभियान का एलान किया. उन्होंने कहा कि देशभर में मठ-मंदिरों को सरकारी अधिग्रहण से मुक्त कराने के लिए यह व्यापक अभियान चलाया जाएगा

इस अभियान के तहत विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से हिन्दू समाज के प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेंगे और मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने का विषय उनके सामने रखेंगे इसके साथ ही, शहरों में प्रबुद्धजनों के साथ सभाएं भी आयोजित की जाएंगी.[1] अभियान के अगले चरण में विधानसभा सत्रों के दौरान विधायकों से मिलकर उनसे आग्रह किया जाएगा कि वे अपनी सरकारों पर इस दिशा में ठोस कदम उठाने के लिए दबाव डालें.

विहिप ने यह भी कहा कि हिन्दू समाज के सामने लव जिहाद और धर्मांतरण जैसी गंभीर चुनौतियां हैं, जिनके लिए व्यापक जागरूकता की आवश्यकता है. इन विषयों पर समाज को संगठित और जागरूक करने के लिए संतों और महंतों से मार्गदर्शन और नेतृत्व प्राप्त किया जाएगा. इस अभियान की शुरुआत से पहले विहिप अध्यक्ष ने काशी विश्वनाथ, कालभैरव और माता अन्नपूर्णा के दर्शन किए और विभिन्न मठों व मंदिरों के संतों से विचार-विमर्श किया.

 

Tags:

VHP Vishwa Hindu Parishad Varanasi Campaign temple control Government Control conversion Love Jihad Hindu society Religious freedom temple autonomy Awareness campaign Religious Conversion Hindu temples campaign launch Activism Social Movement Religious Rights Hindu Organization saints spiritual leaders cultural issues religious challenges Public Meetings Political Lobbying Legislation Law Social Awareness Hindu Community national campaign Cultural Heritage Religious Sites मठ-मंदिर मुक्ति आंदोलन Public Discourse Social Issues Community Mobilization advocacy Indian politics Uttar Pradesh Religious Harmony inter-faith issues Social Reform Hindu identity press conference Policy Change Religious institutions Temple Management Cultural Preservation youth awareness विहिप विश्व हिंदू परिषद वाराणसी अभियान मंदिर नियंत्रण सरकारी नियंत्रण धर्मांतरण लव जिहाद हिंदू समाज धार्मिक स्वतंत्रता मंदिर स्वायत्तता जागरूकता अभियान மதமாற்றம் हिंदू मंदिर अभियान की शुरुआत सक्रियता सामाजिक आंदोलन धार्मिक अधिकार हिंदू संगठन सीता आध्यात्मिक नेता सांस्कृतिक मुद्दे धार्मिक चुनौतियां जनसभाएँ राजनीतिक लॉबिंग कानून विधि सामाजिक जागरूकता हिंदू समुदाय राष्ट्रव्यापी अभियान सांस्कृतिक विरासत धार्मिक स्थल मठ-मंदिर मुक्ति आंदोलन सार्वजनिक विमर्श सामाजिक मुद्दा सामुदायिक गतिशीलता वकालत भारतीय राजनीति उत्तर प्रदेश धार्मिक सद्भाव अंतर-धार्मिक मुद्दे समाज सुधार हिंदू पहचान प्रेस कॉन्फ्रेंस नीति परिवर्तन धार्मिक संस्थान मंदिर प्रबंधन सांस्कृतिक संरक्षण युवा जागरूकता.

--Advertisement--