कौशाम्बी के सिराथू ब्लॉक में कच्चे मकान की छत गिरने से महिला की मृत्यु की घटना का उपमुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान दिए जिलाधिकारी को दिए निर्देश
केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद कौशाम्बी के सिराथू ब्लॉक के ग्राम उदहीन खुर्द में कच्चे मकान की छत गिरने के कारण श्री जुग्गी लाल की पत्नी श्रीमती कलुई की हुई मृत्यु की दुखद घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी, कौशाम्बी को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि सक्षम अधिकारियों को तत्काल मौके पर भेजकर घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की जाए तथा नियमानुसार आवश्यक राहत एवं सहायता की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
श्री मौर्य ने कहा कि वर्षा ऋतु में प्रशासन की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में जिलाधिकारी एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखें और आपदा की किसी भी स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न होने दें। विशेष रूप से कच्चे एवं जर्जर मकानों, जलभराव वाले क्षेत्रों तथा संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक सतर्कता बरती जाए, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।