post-slider

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी का मुरादाबाद भ्रमण कार्यक्रम

 उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य सर्वप्रथम मुरादाबाद ब्लॉक परिसर, मुरादाबाद में आयोजित वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता करेंगे। इसके उपरांत वे जनकल्याण शिविर का उद्घाटन कर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।

तदोपरांत माननीय उप मुख्यमंत्री जी शुभम ग्रीन सी, ब्लॉक बी-21, परम्परा रामगंगा विहार, मुरादाबाद में जनसंपर्क करेंगे तथा श्री रितेश कुमार गुप्ता, माननीय विधायक के आवास पर प्रबुद्ध जनों के साथ संवाद एवं वार्ता करेंगे।

इसके पश्चात वे सिद्ध हॉस्पिटल, कांठ रोड, मुरादाबाद में जनसंपर्क कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

तत्पश्चात माननीय उप मुख्यमंत्री जी सहज योग मंदिर, सिविल लाइन, मुरादाबाद स्थित श्री गिरीश मंडूला, महानगर अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी के आवास पर चाय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे तथा प्रबुद्ध जनों से वार्ता करेंगे।

इसके उपरांत वे पंचायत भवन, सिविल लाइन, मुरादाबाद में अमर उजाला द्वारा आयोजित उत्कृष्ट ग्राम प्रधान एवं लखपति दीदी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगे।

भ्रमण कार्यक्रम के अंतिम चरण में माननीय उप मुख्यमंत्री जी सर्किट हाउस, मुरादाबाद में "प्रधानमंत्री जी के 12 वर्ष : विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के" विषय पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। प्रेस वार्ता के उपरांत वे विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।

 

 

 

 

 

Tags:

Latest Posts