खाद्य प्रसंस्करण से किसानों की आय और युवाओं के रोजगार को नई गति, एम.एससी. खाद्य प्रौद्योगिकी के 10 वर्ष पूरे, केशव मौर्य ने दी बधाई

खाद्य प्रसंस्करण से किसानों की आय और युवाओं के रोजगार को नई गति, एम.एससी. खाद्य प्रौद्योगिकी के 10 वर्ष पूरे, केशव मौर्य ने दी बधाई

केशव मौर्य ने बधाई राजकीय खाद्य प्रसंस्करण एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, लखनऊ में एम.एससी. खाद्य प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रम के सफलतापूर्वक 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का भी आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि अपर मुख्य सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग श्री बी.एल. मीणा रहे। विशेष सचिव श्री राजकमल यादव सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

श्री मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) तथा उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 के माध्यम से खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को प्रोत्साहन, उद्यमिता को बढ़ावा और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया जा रहा है। गांवों में उत्पादित कृषि उपज को स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण से जोड़ने से किसानों को बेहतर बाजार और मूल्य प्राप्त करने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है।

उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों को अनुसंधान, नवाचार और स्टार्टअप से जोड़ें तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की नई चुनौतियों और संभावनाओं पर कार्य करें। उन्होंने कहा कि संस्थान आने वाले वर्षों में कुशल मानव संसाधन तैयार करने और प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को तकनीकी आधार प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

Tags: