उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वितरित किए डमी कार्ड, 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार होगा उपलब्ध,

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वितरित किए डमी कार्ड, 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार होगा उपलब्ध,

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारम्भ पर लाभार्थियों को प्रतीकात्मक डमी कार्ड वितरित करते हुए सभी शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह योजना प्रदेश के लाखों शिक्षक परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी तथा उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।

श्री मौर्य जी ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा योजना के दायरे का विस्तार करते हुए अब प्रधानाचार्यों, शिक्षकों के साथ-साथ रसोइयों को भी इस योजना में सम्मिलित किया गया है। योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों एवं उनके परिवारों को सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का कैशलेस एवं निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। यह योजना शिक्षा विभाग से जुड़े लाखों परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी कदम है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tags:

Latest Posts