महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी तथा विकसित भारत एवं विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण, केशव प्रसाद मौर्य

महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी तथा विकसित भारत एवं विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण, केशव प्रसाद मौर्य

आज प्रयागराज में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने परिश्रम, कौशल और आत्मनिर्भरता के माध्यम से समाज एवं प्रदेश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने प्रदर्शनी में शामिल महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उत्पादों की गुणवत्ता और नवाचार की प्रशंसा की तथा उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के प्रयासों की सराहना की। प्रदर्शनी में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्थानीय उत्पाद, हस्तशिल्प सामग्री, खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उत्पाद तथा अन्य उपयोगी वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया, जिन्हें उप मुख्यमंत्री ने विशेष रुचि के साथ देखा।

श्री मौर्य ने प्रदर्शनी में सहभागी महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उनके परिश्रम, समर्पण और उद्यमशीलता से प्रदेश के ग्रामीण विकास को नई दिशा मिल रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से अधिकाधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी तथा विकसित भारत एवं विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के प्रयासों की सराहना की।

Tags:

Latest Posts