ड्रोन एवं क्वांटम आधारित एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी एवं रक्षा क्षेत्र के निवेश से विकसित होगा उत्तर प्रदेश, केशव मौर्य
केशव प्रसाद मौर्य ने उठाई बंदूक और लगाया निशाना, दरअसल जर्मनी में सिस्टम हेलसिंग (HX-2 AI कॉम्बैट ड्रोन), ड्रोनिवो GmbH, क्वांटम सिस्टम (VTOL ड्रोन), SIA ओरिजिन रोबोटिक्स, एरोनिया (ड्रोन डिटेक्शन) एवं रक्षा क्षेत्र की कंपनी के उत्पादों का निरीक्षण करते समय आधुनिक हतीयरों की जांच करते दिखे केशव प्रसाद मोर्य।
ले मेरिडियन, जर्मनी में माननीय उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज जर्मन-इज़राइली अग्रणी कंपनी Quantum‑Systems GmbH (क्वांटम टेक्नोलॉजीज़) के साथ एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक की। बैठक में राज्य में अत्याधुनिक अनमैन्ड एरियल सिस्टम (UAS), ड्रोन टेक्नोलॉजी तथा एयरोस्पेस निर्माण को बढ़ावा देने पर वार्ता हुई।
उप मुख्यमंत्री जी को जर्मनी की सिस्टम हेलसिंग (HX-2 AI कॉम्बैट ड्रोन), ड्रोनिवो GmbH, क्वांटम सिस्टम (VTOL ड्रोन), SIA ओरिजिन रोबोटिक्स, एरोनिया (ड्रोन डिटेक्शन) कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि हम एडवांस्ड एरियल सर्विलांस, डिफेंस-ग्रेड रिकॉनिसेंस और लगभग 160 किलोमीटर तक की ऑपरेशनल रेंज वाले हाई-एल्टीट्यूड अनमैन्ड प्लेटफॉर्म विकसित करने में वैश्विक स्तर पर अग्रणी है। कंपनी की तकनीक जर्मनी एवं स्पेन की सशस्त्र सेनाओं द्वारा उपयोग में लाई जा रही है तथा प्रिसिजन एग्रीकल्चर, भू-सर्वेक्षण और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में भी प्रभावी सिद्ध हुई है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने कंपनी को राज्य में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट तथा रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) हब स्थापित करने हेतु औपचारिक आमंत्रण दिया गया।