Uric Acid: जोड़ों में फंसे क्रिस्टल को तोड़ देंगी ये 3 चीजें, यूरिक एसिड का बिल्कुल देसी इलाज
यूरिक एसिड का घरेलू इलाज: गलत खान-पान की वजह से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है यूरिक एसिड। जब शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है, तो यह क्रिस्टल बनकर जोड़ों में जमा हो जाता है। जब क्रिस्टल जोड़ों में जमा हो जाते हैं, तो जोड़ों में सूजन और दर्द होता है। इस स्थिति को गाउट कहते हैं।
इस स्थिति से बचने के लिए यूरिक एसिड को नियंत्रित रखना ज़रूरी है। अगर आप हाई यूरिक एसिड को नियंत्रित करना चाहते हैं, तो खान-पान पर विशेष ध्यान दें। आज हम आपको 3 घरेलू उपाय बताते हैं जिन्हें आजमाकर यूरिक एसिड की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। ये 3 चीजें यूरिक एसिड की समस्या को नियंत्रित करने में मदद कर सकती हैं।
भीगे हुए अलसी के बीज
अगर शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है, तो भीगी हुई अलसी का सेवन करें। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो जोड़ों के दर्द और सूजन में आराम दिलाता है। इसके सेवन से यूरिक एसिड को संतुलित किया जा सकता है। इसके लिए, 1 चम्मच अलसी को रात भर 1 गिलास पानी में भिगो दें। सुबह पानी को छानकर पी लें। इस पानी को पीने से यूरिक एसिड नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
दर्द के लिए आंवला
हाई यूरिक एसिड की समस्या को दूर करने के लिए आप आंवले का सेवन कर सकते हैं। आंवला विटामिन सी का अच्छा स्रोत है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। यह लिवर और किडनी से विषाक्त पदार्थों को कम करता है। यूरिक एसिड को नियंत्रित करने के लिए रोज़ाना खाली पेट आंवले का जूस पिएं।
सेब का सिरका
सिरके का इस्तेमाल हाई यूरिक एसिड के इलाज के लिए किया जा सकता है। इसमें प्राकृतिक रूप से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के गुण होते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो यूरिक एसिड के कारण होने वाली सूजन और दर्द को कम करते हैं। इसके लिए, एक गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर पिएं। रोजाना इसका सेवन करने से हाई यूरिक एसिड की समस्या कम हो सकती है।
--Advertisement--