The 50 First Eviction : द 50 से पहले ही हफ्ते बाहर हुआ सबसे तगड़ा खिलाड़ी, जिगरी यार ने ही टास्क में चटाई धूल
News India Live, Digital Desk: टीवी जगत का सबसे चर्चित और मच अवेटेड रियलिटी शो 'द 50' अपनी शुरुआत से पहले ही सुर्खियों में छा गया है। 50 सितारों के बीच होने वाले इस अनोखे मुकाबले को लेकर हर दिन चौंकाने वाले अपडेट सामने आ रहे हैं। 'बिग बॉस' के पूर्व कंटेस्टेंट्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूब स्टार्स की मौजूदगी ने इस शो के प्रति एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है। लेकिन शो के ऑन-एयर होने से पहले ही एक ऐसी खबर आई है, जिसने फैंस का दिल तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि शो से पहला एलिमिनेशन हो चुका है और बाहर होने वाला चेहरा कोई और नहीं, बल्कि एक बेहद लोकप्रिय यूट्यूबर है।
लवकेश कटारिया हुए बाहर, दोस्त रजत दलाल से मिली करारी शिकस्त
'द 50' के गलियारों से आ रही ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, शो के पहले ही राउंड में 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम लवकेश कटारिया का सफर खत्म हो गया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि लवकेश की भिड़ंत उन्हीं के करीबी दोस्त और यूट्यूब स्टार रजत दलाल से हुई थी। एक मुश्किल टास्क के दौरान दोनों आमने-सामने थे, जहां रजत ने बाजी मार ली और लवकेश को कॉम्पिटिशन से बाहर होना पड़ा। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि होना बाकी है, लेकिन सोशल मीडिया पर लवकेश के फैंस के बीच इस खबर ने खलबली मचा दी है।
50 कंटेस्टेंट्स के बीच शुरू हुई तीखी जंग
'द 50' की शूटिंग शुरू होते ही मुकाबला बेहद दिलचस्प और तनावपूर्ण हो गया है। अलग-अलग बैकग्राउंड से आए 50 कंटेस्टेंट्स खुद को सुरक्षित रखने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। लवकेश कटारिया जैसे मजबूत खिलाड़ी का इतनी जल्दी बाहर होना यह संकेत दे रहा है कि इस शो का फॉर्मेट कितना कड़ा होने वाला है। यहां दोस्ती और रिश्तों से ज्यादा टास्क में प्रदर्शन मायने रखेगा।
कब और कहां देख सकेंगे 'द 50'?
रियलिटी शो के शौकीनों के लिए इंतजार अब खत्म होने वाला है। 'द 50' अगले महीने 1 फरवरी 2026 से छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। दर्शक इस धमाकेदार शो का लुत्फ रोजाना रात 9 बजे कलर्स टीवी पर उठा सकेंगे। इसके साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। आपको बता दें कि इस शो की भव्य घोषणा 'बिग बॉस 19' के फिनाले के दौरान की गई थी, जिसके बाद से ही इसे 'बिग बॉस' से भी बड़ा और चुनौतीपूर्ण शो बताया जा रहा है।