BREAKING:
March 15 2026 06:58 am

तेजस्वी का पहला वार नतीजों पर उठाए गंभीर सवाल, कहा बेईमानी से जीती है NDA सरकार

Post

News India Live, Digital Desk: तेजस्वी यादव खुद तो शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार और उनके मंत्रियों को बधाई दी. हालांकि, उनकी पार्टी ने हमला बोलने में जरा भी देर नहीं लगाई. RJD ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना एयरपोर्ट पर पीएम मोदी को विदा करते समय उनके पैर छूते हुए दिखाई दे रहे हैं.इस वीडियो के साथ RJD ने तंज कसा कि नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इस पोस्ट ने बिहार की राजनीति में पहले ही दिन हलचल मचा दी.

इसके अलावा, RJD ने चुनाव नतीजों पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं. पार्टी ने अपने आधिकारिक हैंडल से कुछ विधानसभा सीटों का जिक्र किया, जहां हार-जीत का अंतर बहुत कम था. RJD ने दावा किया कि नबीनगर, अगिआंव और संदेश जैसी सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवारों को जानबूझकर बेईमानी से हराया गया. उन्होंने इन सीटों पर रद्द हुए पोस्टल बैलट की संख्या पर भी सवाल खड़े किए.

'परिवारवाद' पर भी घेरा

RJD ने एनडीए के 'परिवारवाद' विरोधी नारे पर भी चुटकी ली. नीतीश मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के तुरंत बाद, RJD ने उन 10 मंत्रियों की सूची जारी की जो राजनीतिक परिवारों से आते हैं.इस सूची में सम्राट चौधरी, विजय चौधरी, और श्रेयसी सिंह जैसे नाम शामिल थे. इसके जरिए RJD ने यह दिखाने की कोशिश की कि परिवारवाद पर बोलने वाली एनडीए की अपनी सरकार में भी वही चेहरे शामिल हैं.

इस आक्रामक शुरुआत से साफ है कि तेजस्वी यादव की पार्टी बिहार में एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है और आने वाले दिनों में सरकार की राह आसान नहीं होगी.