18 साल में पहली बार हुआ ऐसा, इस तिकड़ी की बदौलत टीम इंडिया ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Post

Team India Unique Record: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच का दूसरा दिन टीम इंडिया के नाम रहा है। 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का दबदबा साफ नजर आ रहा है। वेस्टइंडीज को पहली पारी में 162 रनों पर ऑलआउट करने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 448-5 रन बना लिए हैं। भारत के तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़े हैं। इस साल यह तीसरा मौका है, जब एक ही पारी में तीन भारतीय बल्लेबाजों ने शतक जड़े हैं। इसी के साथ टीम इंडिया ने एक और अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

इतिहास में यह चौथी
बार है जब तीन भारतीय बल्लेबाजों ने एक कैलेंडर वर्ष में तीन बार एक टेस्ट पारी में शतक जड़े हों। गौरतलब है कि पहली बार ऐसा साल 1979 में हुआ था। दूसरी बार ऐसा 1986 में हुआ था। उसके बाद 2007 में फिर ऐसा देखने को मिला। अब 18 साल बाद यह पहला मौका है जब तीन बल्लेबाजों ने एक कैलेंडर वर्ष में तीन बार एक टेस्ट पारी में शतक जड़े हों।

इंग्लैंड दौरे
के दौरान भारतीय टीम ने पहली बार 2025 में यह उपलब्धि हासिल की। ​​यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने लीड्स टेस्ट मैच में शानदार शतक लगाए। इसके बाद शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा ने मैनचेस्टर टेस्ट मैच में शतक जड़े। अब केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने यह उपलब्धि हासिल की है। एक ही साल में यह तीसरी बार है जब तीन भारतीय बल्लेबाजों ने एक ही पारी में शतक जड़े हैं।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे मैच में दूसरा दिन
टीम इंडिया ने अपना दबदबा बरकरार रखा है। पहले दिन शानदार प्रदर्शन के बाद दूसरा दिन पूरी तरह से टीम इंडिया के नाम रहा। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज पर 286 रनों की बढ़त बना ली है। मैच पूरी तरह से टीम इंडिया के नियंत्रण में है। इस जीत के साथ ही भारत सीरीज में 1-0 से आगे हो जाएगा। टीम इंडिया टी20 और टेस्ट मैचों में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है।

--Advertisement--