शिक्षक ग्रीष्मकालीन अवकाश बजट: शिक्षकों को ग्रीष्मकालीन अवकाश पर मिलेंगे इतने करोड़ रुपये, सरकार ने जारी किया बजट

हरियाणा में शिक्षकों, कर्मचारियों को कितनी मिलेगी LTC? जिले के शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को गर्मी की छुट्टियों में यात्रा के लिए 5.93 करोड़ रुपये की राशि दी जायेगी. सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक और अन्य कर्मचारी गर्मी की छुट्टियों में अपने परिवार के साथ पिकनिक पर जा सकेंगे। 1 जून से गर्मी की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। इस दौरान शिक्षकों को इस बजट में घूमने-फिरने का मौका मिलेगा।

शिक्षा विभाग ने हरियाणा के सभी शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को एलटीसी (अवकाश यात्रा रियायत) का लाभ देने के लिए यह बजट जारी किया है। इस बार शिक्षा विभाग ने हरियाणा के सभी जिलों में वर्ष 2020 से वर्ष 2023 और वर्ष 2024 से वर्ष 2027 तक एलटीसी के लिए 87.54 करोड़ रुपये का फंड जारी किया है।

हरियाणा टीचर LTC: किसे मिलेगा कितना पैसा?

दरअसल, शिक्षा विभाग की ओर से हर चार साल में एक महीने का वेतन एलटीसी के तौर पर दिया जाता है. विभाग की ओर से यह भी निर्देश जारी किये गये हैं कि एलटीसी की राशि इस वित्तीय वर्ष के अंत तक खर्च करना जरूरी है.

शिक्षा विभाग ने 22 जिलों के लिए 87.54 करोड़ रुपये की राशि जारी की है. इसके तहत किस जिले को कितना फंड मिलेगा, देखें पूरी लिस्ट-

जिले का नाम राशि (रुपये में)
हिसार 6.91 करोड़
सोनीपत 5.50 करोड़
भिवानी 5.39 करोड़
जींद 5.04 करोड़
करनाल 4.93 करोड़
गुडगाँव 5.93 करोड़
रोहतक 4.07 करोड़
सिरसा 4.18 करोड़
झज्जर 4.02 करोड़
कैथल 4.11 करोड़
रेवाड़ी 3.78 करोड़
कुरूक्षेत्र 7.78 करोड़
नारनौल 3.95 करोड़
पानीपत 3.79 करोड़
अंबाला 3.45 करोड़
फतेहाबाद 3.58 करोड़
फरीदाबाद 3.46 करोड़
यमुनानगर 2.94 करोड़
चरखी दादरी 2.44 करोड़
पंचकुला 2.49 करोड़
नूह 2.14 करोड़