T20 World Cup 2026 : क्या जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को कुचल पाएगी टीम इंडिया? आंकड़ों में भारत भारी,लेकिन विंडीज की तूफानी जीत

Post

News India Live, Digital Desk: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 76 रनों की हार झेलने के बाद टीम इंडिया अब 'खतरे के घेरे' में है। वेस्टइंडीज ने हाल ही में जिम्बाब्वे को 107 रनों के विशाल अंतर से हराकर ग्रुप-1 की अंकतालिका में +5.350 का नेट रन रेट हासिल कर लिया है। इस प्रदर्शन ने भारत के लिए सेमीफाइनल की राह बेहद चुनौतीपूर्ण बना दी है। अब भारत को न केवल अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे, बल्कि जीत का अंतर भी 'विराट' रखना होगा।

भारत बनाम जिम्बाब्वे: जीतना ही काफी नहीं!

टीम इंडिया का अगला मुकाबला 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ है। इतिहास पर नजर डालें तो भारत का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन मौजूदा स्थिति में केवल 'जीत' से काम नहीं चलेगा।

कुल भिड़ंत: 13 मैच

भारत की जीत: 10

जिम्बाब्वे की जीत: 3

चुनौती: जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट इस टूर्नामेंट में अब तक 'नॉट आउट' रहे हैं। भारत को उन्हें जल्दी आउट कर जिम्बाब्वे को कम स्कोर पर रोकना होगा।

भारत बनाम वेस्टइंडीज: 'फाइनल' से कम नहीं होगा मुकाबला

1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाला भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला तय करेगा कि कौन सेमीफाइनल में जाएगा। वेस्टइंडीज ने वानखेड़े में 254 रन बनाकर अपनी ताकत दिखा दी है।

कुल हेड-टू-हेड: 30 मैच

भारत जीता: 19

वेस्टइंडीज जीता: 10

कोई नतीजा नहीं: 1

खतरा: शिमरोन हेटमायर (85 रन) और रोवमैन पॉवेल की फॉर्म भारत के स्पिनरों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है।

सेमीफाइनल का समीकरण (Quick Glance):

टीममैचजीतअंकनेट रन रेट (NRR)
वेस्टइंडीज112+5.350
दक्षिण अफ्रीका112+3.800
भारत100-3.800
जिम्बाब्वे100-5.350