सुरेंद्र सिंह बने श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक

रांची, 7 मई (हि.स.)। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुरेंद्र सिंह को श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान झारखंड के महानिदेशक के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया है।

सुरेंद्र सिंह इससे पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। 23 अप्रैल को ही उन्हें भारत सरकार से वापस झारखंड भेज दिया गया था। कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।