Summer Hair Care Tips : तेज धूप और प्रदूषण से जल रहे हैं आपके बाल? सनस्क्रीन की तरह काम करेंगे ये 4 आसान घरेलू उपाय
News India Live, Digital Desk: गर्मियों के मौसम में हम अपनी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन अक्सर अपने बालों को नजरअंदाज कर देते हैं। तेज धूप, पसीना और प्रदूषण न केवल स्कैल्प को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि UV किरणें बालों की प्राकृतिक नमी छीनकर उन्हें बेजान, रूखा और दोमुंहा बना देती हैं। अगर आप भी इस चिलचिलाती गर्मी में अपने बालों की चमक बरकरार रखना चाहते हैं, तो इन खास टिप्स को जरूर फॉलो करें।
1. स्कार्फ या टोपी से बनाएं 'सुरक्षा कवच'
सूरज की सीधी रोशनी बालों के टेक्सचर को खराब कर देती है। बाहर निकलने से पहले अपने बालों को स्कार्फ, हैट या कैप से ढंकना सबसे प्रभावी तरीका है। यह आपके बालों के लिए एक फिजिकल सनस्क्रीन की तरह काम करता है। स्कार्फ न केवल धूप से बचाता है, बल्कि उड़ती धूल और प्रदूषण को भी बालों की जड़ों तक पहुंचने से रोकता है।
2. नेचुरल ऑयलिंग: बालों का प्राकृतिक ढाल
तेज धूप में बाल हाइड्रेशन खो देते हैं, जिससे वे झाड़ू जैसे नजर आने लगते हैं। घर से बाहर निकलने से पहले नारियल या बादाम के तेल की कुछ बूंदें अपनी हथेलियों पर लेकर बालों की लेंथ पर लगाएं। यह तेल बालों पर एक सुरक्षात्मक परत बना देता है, जिससे रूखापन कम होता है और धूप का सीधा असर कम हो जाता है।
3. हीट स्टाइलिंग टूल्स को कहें 'ना'
गर्मियों में सूरज की तपिश पहले से ही बालों को डैमेज कर रही होती है। ऐसे में हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर या कर्लिंग आयरन का बार-बार इस्तेमाल करना आग में घी डालने जैसा है। इन टूल्स से निकलने वाली कृत्रिम हीट बालों को जड़ से कमजोर और दोमुंहा बना देती है। कोशिश करें कि गर्मियों में बालों को प्राकृतिक रूप से सूखने दें।
4. नियमित हेयर वॉश है जरूरी
गर्मियों में स्कैल्प पर पसीना और तेल ज्यादा निकलता है, जिसमें धूल के कण चिपक जाते हैं। इससे स्कैल्प पर खुजली, जलन और डैंड्रफ की समस्या हो सकती है। अपने बालों को हफ्ते में कम से कम दो से तीन बार किसी माइल्ड शैम्पू से जरूर धोएं। साफ स्कैल्प बालों को जड़ों से मजबूत रखता है और उन्हें चिपचिपा होने से बचाता है।