कोहली या डिविलियर्स नहीं, राशिद खान ने किसे चुना ऑल-टाइम ग्रेटेस्ट टी20 क्रिकेट, अफगानिस्तान के स्टार का यह जवाब

कोहली या डिविलियर्स नहीं, राशिद खान ने किसे चुना ऑल-टाइम ग्रेटेस्ट टी20 क्रिकेट, अफगानिस्तान के स्टार का यह जवाब

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी जादुई लेग स्पिन गेंदबाजी से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को धूल चटाने वाले अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान (Rashid Khan) ने टी20 क्रिकेट के इतिहास को लेकर एक बहुत बड़ा बयान दिया है। क्रिकइन्फो पर एक खास सेगमेंट के दौरान जब राशिद खान के सामने क्रिकेट जगत के सर्वकालिक महान टी20 खिलाड़ियों को चुनने की चुनौती रखी गई, तो उन्होंने एक ऐसा नाम चुना जिसने सबको हैरान कर दिया। इस दौरान उनके सामने विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और सुनील नरेन जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी आए, लेकिन अंतिम पायदान पर बाजी किसी और ने ही मारी।

दिग्गजों को पछाड़ते हुए आगे बढ़े खिलाड़ी

इस रोमांचक पिक-एंड-चूज सेशन की शुरुआत में जब राशिद खान के सामने उनका और सुनील नरेन का विकल्प आया, तो उन्होंने खुद को चुना। इसके बाद आंद्रे रसेल के मुकाबले दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को आगे बढ़ाया गया। वहीं, जब बात विराट कोहली और क्रिस गेल के बीच आई, तो राशिद ने भारतीय रन मशीन विराट कोहली को चुना। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और कीरोन पोलार्ड के बीच हुए मुकाबले में उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह को तरजीह दी।

एबी डिविलियर्स और जसप्रीत बुमराह के बीच था कड़ा मुकाबला

जैसे-जैसे यह चयन प्रक्रिया आगे बढ़ी, मुकाबला बेहद दिलचस्प होता चला गया। दूसरे दौर में जब राशिद खान के सामने एबी डिविलियर्स और जसप्रीत बुमराह का नाम आया, तो उन्होंने काफी सोच-विचार के बाद भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह का नाम लिया। अंततः, फाइनल राउंड में मुकाबला केवल एबी डिविलियर्स और जसप्रीत बुमराह के बीच था, जहां राशिद ने तमाम धुरंधरों को पीछे छोड़ते हुए भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 'ग्रेटेस्ट टी20 क्रिकेटर ऑफ ऑल टाइम' (Greatest T20 Cricketer of All Time) के रूप में चुन लिया।

दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में शुमार हैं बुमराह

32 वर्षीय जसप्रीत बुमराह आधुनिक क्रिकेट के सबसे घातक और असरदार गेंदबाजों में गिने जाते हैं, जो अपनी शानदार यॉर्कर और बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर कभी भी मैच का रुख पलट सकते हैं। बुमराह ने भारत के लिए 52 टेस्ट, 91 वनडे और 100 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। अगर उनके कुल टी20 करियर (अंतरराष्ट्रीय, फ्रेंचाइजी और घरेलू क्रिकेट) की बात करें तो उन्होंने कुल 288 टी20 मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 354 विकेट चटकाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका इकॉनमी रेट भी बेहद शानदार रहा है, जो उन्हें दुनिया का सबसे खास गेंदबाज बनाता है।