Sonam Kapoor Baby Shower: मुंबई में सोनम कपूर का ग्रैंड बेबी शॉवर, करीना से लेकर भूमि तक पहुंचे ये सितारे; कपूर खानदान में जश्न का माहौल

Post

मुंबई/एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की स्टाइल आइकन सोनम कपूर आहूजा इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के खूबसूरत फेज का आनंद ले रही हैं। रविवार को मुंबई में सोनम के दूसरे बच्चे के स्वागत के लिए एक भव्य और 'इंटीमेट' बेबी शॉवर (गोद भराई) का आयोजन किया गया। नवंबर 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करने वाली 40 वर्षीय एक्ट्रेस इस खास मौके पर 'प्रेग्नेंसी ग्लो' के साथ बेहद खूबसूरत नजर आईं। इस जश्न में न केवल कपूर खानदान एकजुट हुआ, बल्कि बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिए।

कपूर खानदान की दमदार एंट्री और अनिल कपूर का स्वैग

बेबी शॉवर की शुरुआत में सबसे ज्यादा ध्यान 'नाना' बनने जा रहे अनिल कपूर ने खींचा। ब्लू फ्लोरल कुर्ते-पजामे में अनिल कपूर ने पपराजी को मुस्कुराते हुए पोज दिए। उनके साथ पत्नी सुनीता कपूर भी अपनी बेटी की खुशी में शामिल होने पहुंचीं। अर्जुन कपूर रेड और व्हाइट कुर्ते में नजर आए, वहीं अंशुला कपूर ने येलो सूट और पर्पल-ग्रीन दुपट्टे के साथ एक वाइब्रेंट लुक कैरी किया। पूरा कपूर खानदान इस दौरान बेहद खुश और एकजुट नजर आया।

करीना और खुशी कपूर के एथनिक लुक ने जीता दिल

इवेंट में पहुंचीं करीना कपूर खान के लुक ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी। उन्होंने ब्लू और व्हाइट गोटा-पट्टी सूट के साथ झुमके और बिंदी लगाकर अपना 'रेडिएंट' लुक कम्पलीट किया। वहीं, जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर व्हाइट और येलो शेड की साड़ी में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं, उनके मोती के चोकर ने उनके स्टाइल को और भी ग्रेसफुल बना दिया।

बी-टाउन की हसीनाओं का फैशन गोल्स

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर व्हाइट चिकनकारी सूट में एलिगेंट लगीं, जबकि दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी येलो सूट और फ्लोरल हेयरस्टाइल के साथ काफी प्रभावशाली नजर आईं। सोनम की करीबी दोस्त और डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने खुद की डिजाइन की हुई व्हाइट-गोल्डन कुर्ती पहनी थी। माहीप कपूर भी पिंक चिकनकारी कुर्ती में सिंपल चार्म बिखेरती दिखीं। रिया कपूर और आनंद आहूजा ने मेहमानों की मेजबानी में कोई कसर नहीं छोड़ी।

वायु के बाद अब दूसरे नन्हे मेहमान का इंतजार

बता दें कि साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी सोनम ने 2022 में अपने बेटे 'वायु' का स्वागत किया था। अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर सोनम ने प्रिंसेस डायना से प्रेरित एक बेहद खूबसूरत पिंक आउटफिट में फोटोशूट कराकर दी थी। हाल ही में एक बुक लॉन्च इवेंट के दौरान भी सोनम अपने 'मैटरनिटी चिक' लुक (बार्कि निट ड्रेस और चैनल बैग) की वजह से चर्चा में रही थीं। फैंस अब बेसब्री से बच्चे के जन्म और नाम की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।