श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने कौशांबी के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया कहा संगठन को अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी का भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा स्नेहपूर्वक एवं भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहाँ हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम है और उनके परिश्रम व समर्पण से ही भाजपा निरंतर जनविश्वास प्राप्त कर रही है।
उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तथा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार ने गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। आज प्रदेश कानून-व्यवस्था, विकास और सुशासन के नए मानक स्थापित कर रहा है।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री जी के समक्ष अपने विचार एवं सुझाव भी रखे। श्री मौर्य जी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।