BREAKING:
April 26 2026 12:03 am

केशव मौर्या ने राहुल गाॅधी और अखिलेश यादव को सुनाई खरी-खरी, बताया विकास और महिला विरोधी

Post

आज जुपिटर हाल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘राष्ट्रकवि’ रामधारी सिंह 'दिनकर' जी द्वारा रचित कालजयी काव्यकृति रश्मिरथी के हीरक जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित ‘रश्मिरथी पर्व’ के अंतर्गत प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा सांस्कृतिक भारत के निर्माण में स्वामी विवेकानंद जी के अमूल्य योगदान पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की काव्यकृति रश्मिरथी भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभाव और वीरता की अद्वितीय धरोहर है। उन्होंने कहा कि यह कृति केवल साहित्य नहीं, बल्कि भारतीय जनमानस को प्रेरित करने वाली अमर गाथा है, जिसने पीढ़ियों को राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और आत्मसम्मान का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और साहित्य की गौरवशाली परंपरा से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

श्री मौर्य ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और राष्ट्रवाद को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित किया। उनका जीवन और विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण और राष्ट्र निर्माण में स्वामी विवेकानंद जी का योगदान अतुलनीय है, जिसे सदैव स्मरण रखा जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का विस्तृत अवलोकन किया और प्रदर्शित साहित्य, चित्रों तथा ऐतिहासिक सामग्री के माध्यम से राष्ट्रकवि दिनकर जी के साहित्यिक योगदान को सराहा। उन्होंने आयोजकों की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Tags:

--Advertisement--