BREAKING:
March 22 2026 02:29 am

समदा अब शंख चौराहा एवं मझंनपुर अब कलश चौराहा के जाना जाएगा केशव मौर्य

Post

आज केशव प्रसाद मौर्य अपने गृह जनपद कौशांबी के मंझनपुर में विभिन्न विकास एवं सौंदर्यीकरण परियोजनाओं का लोकार्पण किया इस अवसर पर उन्होंने महापुरुषों की प्रतिमाओं का अनावरण कर उन्हें नमन किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया।

उपमुख्यमंत्री ने नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अंतर्गत भगवान परशुराम जी, पूज्य संत गाडगे जी महाराज, अमर वीरांगना अवंतीबाई लोधी जी एवं ऊदा देवी जी की प्रतिमाओं का अनावरण कर योग केंद्र का उद्घाटन किया तथा 'एक पेड़ माँ के नाम' रोपित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये महापुरुष हमारे समाज के मार्गदर्शक हैं और उनकी शिक्षाएं हमें सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

नगर पालिका परिषद के विकास कार्यों के अंतर्गत उन्होंने कई महत्वपूर्ण सौंदर्यीकरण परियोजनाओं की शिलापट्टिका का अनावरण किया।

कार्यक्रम के दौरान श्री मौर्य ने परिसर में पौधरोपण कर "एक पेड़ मां के नाम" और पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प दोहराया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से अपील की कि वे भी अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर पौधे अवश्य लगाएं।

श्री मौर्य ने स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कौशांबी के बदलते स्वरूप और सुदृढ़ होती बुनियादी सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर मा. जिलाध्यक्ष श्री धर्मराज मौर्य जी, मा. विधायक श्रीमती पूजा पाल जी, मा. जनप्रतिनिधिगण एवं सम्मानित पार्टी पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Tags:

--Advertisement--