BREAKING:
March 22 2026 07:25 am

नवरात्रि, नव संवत्सर शुरू और राज्य सरकार के 9 वर्ष पूर्ण यह संयोग नहीं प्रभु श्रीराम की कृपा, केशव प्रसाद मौर्य

Post

कौशांबी के मंझनपुर में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है सबका साथ, सबका विकास और सबको रोजगार के लिए 10 लाभार्थियों को ट्रैक्टर चक्की मोबाइल यूनिट उपलब्ध करायी गई है इसमें आटा, तेल,धान एवम मसाला पीसने का व्यापार कर सकते हैं. सीएम युवा उद्यमी योजना से  21 साल से 40 साल की उम्र पुरुष हो या महिला सबको योजना का लाभ लेने का अधिकार है। मैं चाहता हूं की हजारों लोग इस योजना का लाभ ले और अन्य हजारों लोगों को जोड़कर रोजगार दें।

उपमुख्यमंत्री जी ने कहा की हमारे कौशांबी के लोग बड़े परिश्रमी है। दूसरे राज्यों में जाते हैं, बहुत मेहनत करते हैं और दूसरों को बड़ा बनाकर चले आते हैं मा प्रधानमंत्री जी के दिशानिर्देश में बन रही हैं नित नित योजनाएं जिससे अब कौशांबी का युवा बनेगा लखपति।

विपक्ष पर साधा निशाना- आजकल दंगा करने वाले दिखाई नही देते, विपक्ष इनमे लिप्त रहता था वह जान गया की सरकार की कार्यवाही क्या होती है। नवरात्रि और ईद एक साथ हो और दंगा ना हो तो यह प्रधानमंत्री श्री मोदी जी एवं योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व वाली सरकार का परिणाम है। इसलिए दंगा नहीं हुआ कि हम मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति नहीं करते। अगर कोई दंगा करेगा तो उसकी दवाई हमारे पास है। दंगा कोई नहीं कर सकता।

श्रीमती पूजा पाल,विधायक, चायल, श्री वीरेंद्र फौजी व नगर पालिका अध्यक्ष: भरवारी, श्री जितेंद्र कुमार: एससी/एसटी आयोग के सदस्य और विश्व हिंदू परिषद के पूर्व संगठन मंत्री, चेयरमैन श्री राजेंद्र कुमार यादव 'भोला' और श्रीमती शांति देवी, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सीतू मौर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती अनीता त्रिपाठी, श्री जयचंद मिश्रा, श्री उदय सिंह और आदरणीय पुष्पा देवी, डीसीएफ/डीसीबी चेयरमैन श्री शिव मोहन मौर्य और श्री चंद्रदत्त शुक्ला सहित जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री दिलीप कुमार पांडे और पूर्व अध्यक्ष नर नारायण मिश्रा की उपस्थिति।

Tags:

--Advertisement--