रोहित शिकारिया ने किया नामांकन बेतिया विधानसभा से, बोले महापौर पत्नी के साथ मिलकर बेतिया को बनाएंगे मॉडल सिटी
बेतिया। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बेतिया सीट पर मुकाबला अब और दिलचस्प हो गया है। शहर के जाने-माने व्यवसायी और वार्ड नंबर 17 के पार्षद रोहित शिकारिया ने आज बतौर निर्दलीय प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।
रोहित शिकारिया की पत्नी बेतिया नगर निगम की महापौर हैं, और अब वे खुद विधायक बनकर बेतिया को नई दिशा देने की तैयारी में हैं। नामांकन के दौरान उन्होंने कहा मैं बेतिया के विकास और जनता की उम्मीदों के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ रहा हूं। मेरी पत्नी नगर की महापौर हैं, और अगर जनता ने मुझे मौका दिया तो हम दोनों मिलकर बेतिया को एक मॉडल सिटी बनाएंगे।
बता दे कि रोहित शिकारिया 2022 में वार्ड पार्षद के रूप में निर्वाचित हुए थे और स्थानीय राजनीति में अपनी सक्रियता के कारण चर्चित चेहरा बन चुके हैं। उनके निर्दलीय चुनाव लड़ने से बेतिया विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला तय माना जा रहा है।
इस सीट से भाजपा ने पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी को प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस की ओर से भी उम्मीदवार मैदान में हैं। अब देखना होगा कि व्यवसायी से नेता बने रोहित शिकारिया जनता के बीच कितनी पकड़ बना पाते हैं और क्या वे बेतिया की राजनीति में नई कहानी लिखने में सफल होते हैं।