Recipe: हरी मिर्च का इतना तीखा अचार पहले कभी नहीं खाया होगा, 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा, नोट कर लें रेसिपी
अचार रेसिपी: रोटी हो या चावल, हर चीज़ के साथ चटपटा अचार खाने का मन करता है। इसलिए लोग घर पर गाजर, मिर्च वगैरह से झटपट अचार बनाकर रख लेते हैं। यह अचार बनाने में आसान तो है ही, इसका स्वाद भी लाजवाब होता है।
ज़्यादातर लोग खाने के साथ तीखा और चटपटा अचार खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी अपने घर में तीखा और चटपटा खाना पसंद करते हैं, तो आप हरी मिर्च का चटपटा अचार बना सकते हैं। आज हम आपको मिर्च का अचार बनाने की विधि बताते हैं।
मिर्च का अचार बनाने के लिए आपको हरी मिर्च, सरसों का तेल, राई, नींबू का रस, सौंफ, कलौंजी, हल्दी पाउडर और नमक की आवश्यकता होगी।
अचार बनाने के लिए सबसे पहले हरी मिर्च को अच्छे से धोकर, कपड़े से सुखाकर, ऊपर का हिस्सा काटकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। आप चाहें तो मिर्च को बीच से आधा काटकर भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काट सकते हैं। फिर एक कड़ाही में तेल गरम करें। तेल गरम होने पर, मिर्च डालकर दो मिनट तक भूनें और गैस बंद कर दें।
एक दूसरे पैन में राई, सौंफ और कलौंजी डालकर अच्छी तरह भून लें। इन मसालों को बारीक पीस लें। अब भुनी हुई मिर्च को एक बर्तन में निकाल लें और उसमें नमक, हल्दी और नींबू का रस डालकर मिलाएँ। इस अचार को कांच के जार में एक दिन के लिए रख दें और अगले दिन से इस्तेमाल करें।