तीताबर में प्रियंका गांधी ने किया रोड शो, जीते तो चाय बागान श्रमिकों की बढ़ेगी मजदूरी

जोरहाट (असम), 16 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने तीताबर में एक रोड शो में हिस्सा लिया। स्थानीय लोगों ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से असम के लोगों की ओर से पांच वादों को पूरा करने का आग्रह किया, जिसमें नागरिकता संशोधन अधिनियम को समाप्त करना भी शामिल हैं।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी मंगलवार को जयपुर से विशेष विमान से दोपहर 12 बजे जोरहाट के रौरिया हवाई अड्डे पर पहुंचीं। रौरिया हवाई अड्डे पर प्रियंका गांधी का असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा और जोरहाट से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई ने बिहू नृत्य कर गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रियंका गांधी ने तीताबर में तीताबर पहुंचकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को तीताबर चौराहे से स्टेशन तीनिआली तक रोड शो में भाग लिया। उनके साथ भूपेन बोरा, देवव्रत सैकिया और गौरव गोगोई भी थे।

प्रियंका के रोड शो से पहले कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से असम के लोगों की ओर से पांच वादों को पूरा करने का आग्रह किया। गोगोई ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर नागरिकता संशोधन कानून को खत्म करने की भी मांग की। गोगोई ने चाय मजदूरों की दैनिक मजदूरी में वृद्धि के लिए उचित कदम उठाने, महंगाई को नियंत्रित करने की मांग की। गौरव गोगोई ने कहा कि आज मौसम प्रतिकूल है लेकिन प्रियंका गांधी के तीताबर पहुंचने के बाद सूरज निकल आया। इससे प्रकृति ने संकेत दिया है कि इस बार कांग्रेस जीतेगी।

अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने तीताबर के लोगों को नए साल की बधाई दी और गौरव गोगोई को लेकर कई टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा कि गौरव गोगोई संसद में मजबूती से लोगों की समस्याओं और मुद्दों को उठाते रहे हैं। अगर उन्हें सांसद के तौर पर भेजा जाता है तो अगली बार और अधिक मुद्दे उठाएंगे। उन्होंने कहा कि गौरव गोगोई ने आज आपकी पांच महत्वपूर्ण समस्याओं के मुद्दे उठाए हैं।

प्रियंका गांधी ने वादा किया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह असम के छह समुदायों की मांग को पूरा करेंगी। दैनिक मजदूरी चाय श्रमिकों की बढ़ाएगी। कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में कहा गया है कि मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा, “हमने कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश चुनावों में जो वादे किए थे, उन्हें हमने पूरा कर दिया है।