Petrol Diesel Price Today: आज फिर बदले पेट्रोल-डीज़ल के दाम? टंकी फुल कराने से पहले चेक कर लें नए रेट
Petrol Diesel Price Today: आज रविवार, 21 सितंबर 2025 की सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीज़ल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। आज भी आम आदमी के लिए राहत की बात है, क्योंकि तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में लगातार हलचल बनी हुई है, लेकिन इसका असर फ़िलहाल भारत में पेट्रोल-डीज़ल के घरेलू दामों पर देखने को नहीं मिला है। कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, जिससे लोगों को महंगाई के मोर्चे पर थोड़ी राहत मिली है।
आपके शहर में आज क्या हैं दाम?
आइए जानते हैं देश के चार प्रमुख महानगरों में आज पेट्रोल और डीज़ल किस भाव पर बिक रहा है:
- दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72 प्रति लीटर, डीज़ल ₹87.62 प्रति लीटर
- मुंबई: पेट्रोल ₹104.21 प्रति लीटर, डीज़ल ₹92.15 प्रति लीटर
- कोलकाता: पेट्रोल ₹103.94 प्रति लीटर, डीज़ल ₹90.76 प्रति लीटर
- चेन्नई: पेट्रोल ₹100.75 प्रति लीटर, डीज़ल ₹92.34 प्रति लीटर
घर बैठे एक SMS से जानें अपने शहर का रेट
अगर आप अपने शहर का ताज़ा रेट जानना चाहते हैं, तो यह बहुत ही आसान है। आपको सिर्फ़ एक SMS भेजना होगा:
- इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहक: RSP
डीलर कोड लिखकर 9224992249 पर भेजें। - भारत पेट्रोलियम (BPCL) के ग्राहक: RSP
डीलर कोड लिखकर 9223112222 पर भेजें। - हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) के ग्राहक: HPPRICE
डीलर कोड लिखकर 9222201122 पर भेजें।
यह डीलर कोड आपको अपने नज़दीकी पेट्रोल पंप से आसानी से मिल जाएगा।
कैसे तय होती हैं तेल की कीमतें?
पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दामों के आधार पर अपडेट की जाती हैं। इन कीमतों में केंद्र और राज्य सरकार के टैक्स, ढुलाई का ख़र्च और डीलर का कमीशन जोड़ा जाता ਹੈ, जिसके बाद ये अपने असली दाम से लगभग दोगुने पर हमें मिलती हैं।
--Advertisement--