Pahadi Dish Sel Roti : घर पर चखें पहाड़ों का असली स्वाद जानें कैसे बनाएं पारंपरिक सेल रोटी नोट करेंरेसिपी

Post

News India Live, Digital Desk: देवभूमि उत्तराखंड और सिक्किम के त्योहारों की रौनक 'सेल रोटी' के बिना अधूरी मानी जाती है। त्योहार हो या कोई शुभ अवसर, पहाड़ों में यह खास डिश बड़े चाव से बनाई जाती है। बाहर से कुरकुरी और अंदर से बेहद नरम यह रोटी चाय के साथ या आलू के गुटके के साथ लाजवाब लगती है। अगर आप भी इस बार कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो फॉलो करें यह स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी।

सेल रोटी के लिए आवश्यक सामग्री (Ingredients)

चावल (भीगे हुए): 2 कप (मोटा चावल सबसे अच्छा रहता है)

चीनी/गुड़: 1/2 कप (स्वादुसर)

घी/मक्खन: 2 बड़े चम्मच

इलायची पाउडर: 1 छोटा चम्मच

दूध या पानी: आवश्यकतानुसार (बैटर के लिए)

तेल/घी: तलने के लिए

स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी (How to Make Sel Roti)

चावल तैयार करें: चावल को अच्छी तरह धोकर कम से कम 4-6 घंटे या पूरी रात के लिए भिगो दें।

बैटर पीसें: भीगे हुए चावल का पानी निकाल लें और इसे मिक्सी में डालें। इसमें चीनी (या गुड़), इलायची पाउडर और घी मिलाएं। थोड़ा सा पानी या दूध डालकर इसे बारीक पीस लें।

ध्यान दें: बैटर बहुत ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए, इसकी कंसिस्टेंसी (गाढ़ापन) ऐसी हो कि हाथ से गिराने पर एक धार बने।

फेंटना है जरूरी: तैयार बैटर को एक बड़े बर्तन में निकालें और 5-10 मिनट तक हाथ से अच्छी तरह फेंटें। इससे सेल रोटी फूलती है और अंदर से नरम बनती है।

तलने की विधि: एक चौड़ी कड़ाही (Flat bottom pan) में तेल गरम करें। तेल मध्यम गरम होना चाहिए।

आकार दें: अब अपने हाथ में बैटर लें और उंगलियों के बीच से गिराते हुए तेल में एक गोल घेरा (Circle) बनाएं। आप इसके लिए किसी बोतल या पाइपिंग बैग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

गोल्डन होने तक पकाएं: इसे मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। इसे पलटने के लिए आप पारंपरिक लकड़ी की छड़ी या चिमटे का उपयोग कर सकते हैं।

परफेक्ट सेल रोटी बनाने की प्रो-टिप्स:

सूजी का टच: अगर आप ज्यादा कुरकुरापन चाहते हैं, तो बैटर में 1 बड़ा चम्मच बारीक सूजी मिला सकते हैं।

मसाले: कुछ लोग इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल या लौंग का पाउडर भी डालते हैं, जिससे स्वाद और निखर जाता है।

स्टोरेज: सेल रोटी को आप 4-5 दिनों तक आराम से स्टोर करके रख सकते हैं।