कौशांबी में सरस महोत्सव का किया शुभारंभ पर केशव प्रसाद मौर्य बोले स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बताया 'राष्ट्र की शक्ति
कौशांबी में बाबू सिंह डिग्री कॉलेज सयारा मैदान में आयोजित कराए जा रहे दो दिवसीय सरस का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराते हुए विभिन्न विकासपरक गतिविधियों में प्रतिभाग किया।
उन्होंने ग्रामीण आजीविका एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित हो रहे दो दिवसीय सरस महोत्सव कार्यक्रम में आई तकरीबन 10 हजार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने समूह की दीदियों से उनके अनुभव कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि ये प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।
श्री मौर्य ने छोटे बच्चों को पहला निवाला खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, साथ ही गर्भवती महिलाओं को 'पौष्टिक आहार' किट प्रदान कर उनके बेहतर स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।