मोदी-योगी के विकास को निरंतर गति देने एवं आशीर्वाद लेने आया हूं : नीरज त्रिपाठी

प्रयागराज, 06 मई (हि.स.)। इलाहाबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी निरंतर सुबह से देर रात तक जनता से जनसम्पर्क एवं संवाद स्थापित कर कमल खिलाने का आशीर्वाद और मोदी सरकार बनाने का समर्थन प्राप्त कर रहे हैं।

ब्लाक प्रमुख जसरा अजीत प्रताप सिंह के आवास पर जनसंवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नीरज त्रिपाठी ने कहा जनता के आशीर्वाद रूपी वोट से ही भाजपा ऐतिहासिक कार्य कर रही है और जनता को सरकारी विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कर रही। पुनः आपके मतदान से शेष बचे हुए कार्यो और अन्य लोगों को भी सुविधाएं सरकार देकर निरंतर विकास को बढ़ाने का कार्य करेगी। आप सबसे अपील है 25 मई को होंने वाले मतदान में आप सभी बढ़-चढ़कर भाग लेकर कमल का बटन दबा देना, शेष कार्य प्रत्याशी के ऊपर छोड़ देना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऐतिहासिक कार्यों और प्रत्याशी पिता स्वर्गीय केसरी नाथ त्रिपाठी के सहजता और मिलनसार शख्सियत से प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को सभी वर्गों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सोमवार को जसरा मंडल के इरादतगंज, घूरपुर, भीटा तिराहा, चितौरी, चिल्ला, बसहरा, इच्छौरा, सेधुआ, सुजौना, बारा, सरसेडी, उमापुर के साथ लालापुर बाजार, बबंधर, भोडी़, ओढगी तरहार, शंकरगढ़ के खण्डेश्वर बाबा धाम डेरा बारी आदि गांवों व कस्बों में नीरज त्रिपाठी ने जनसम्पर्क किया।

साथ में ब्लाॅक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, पुष्पराज सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष जसरा जगत शुक्ला, लालापुर मंडल अध्यक्ष शंकरलाल पांडेय, शंकरगढ़ मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह पटेल, छैला बाबू, कन्हैया लाल मिश्रा, लाला शुक्ला, भूपेंद्र पाठक, नन्देश्वर त्रिपाठी, गोपाल केसरवानी, बजरंग बहादुर सिंह, विमला देवी, प्रदीप कनौजिया आदि के साथ स्थानीय कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

-नीरज त्रिपाठी की पुत्री शिवांगिनी ने घर-घर जाकर जनसम्पर्क किया

इलाहाबाद लोकसभा के प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी के समर्थन में पुत्री शिवांगिनी त्रिपाठी भी जनसम्पर्क अभियान में जुट गयी हैं। उन्होंने सोमवार को मीरापुर क्षेत्र में जनसम्पर्क किया।

यह जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी गोपालजी मालवीय ने देते हुए बताया कि आज मीरापुर क्षेत्र के पंजाबी क्वार्टर बुद्धनगर, हर्षवर्धन नगर क्षेत्र में घर-घर जनसम्पर्क अभियान के अंतर्गत शिवांगिनी त्रिपाठी की उपस्थिति में वरिष्ठ पूर्व पार्षद पूर्व महामंत्री महानगर गिरी शंकर प्रभाकर (गिरी बाबा), जिला उपाध्यक्ष बृजेश मिश्रा, मीरपुर क्षेत्रीय पार्षद साहिल अरोरा, मंडल अध्यक्ष रणविजय, मनोज मिश्रा कीडगंज पूर्व मंडल अध्यक्ष ने घर-घर जनसम्पर्क अभियान किया।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की महानगर मंत्री रीता सिंह, ब्यूटी श्रीवास्तव, मंजूषा सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा कनौजिया, सोशल मीडिया प्रमुख मधुमिता नाथ, सोशल मीडिया प्रमुख शुभेंदु, मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।