केतन अग्रवाल मर्डर केस: हत्या की ऐसी खौफनाक 'स्क्रिप्ट', जिसे जानकर कांप जाएंगे आप; मंगेतर सिया की चालाकी और प्रेमी चेतन की प्लानिंग का खुलासा

केतन अग्रवाल मर्डर केस: हत्या की ऐसी खौफनाक 'स्क्रिप्ट', जिसे जानकर कांप जाएंगे आप; मंगेतर सिया की चालाकी और प्रेमी चेतन की प्लानिंग का खुलासा

हत्या का 'सिग्नल' और सावधानी की चालाकी पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस जांच में जो बातें सामने आई हैं, वे किसी फिल्मी साजिश से कम नहीं हैं। मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए बेहद शातिर योजना बनाई थी। पुलिस के मुताबिक, योजना के तहत सिया को केतन के पास बैठकर 'सिग्नल' देना था, ताकि चेतन पीछे से आकर केतन को खाई में धक्का दे सके। यह संकेत 'जूते के फीते बांधने' या 'पानी पीने' के बहाने देना तय किया गया था। इस तरीके को चुनने के पीछे एक बड़ी चालाकी यह थी कि धक्का देते समय सिया केतन की पहुंच से दूर रहे, ताकि गिरते वक्त केतन गलती से भी सिया को न पकड़ सके और वह खुद खाई में गिरने से बच जाए।

टोल प्लाजा और पहचान छिपाने की मास्टरमाइंड प्लानिंग आरोपी चेतन चौधरी ने अपनी मौजूदगी छिपाने के लिए हर संभव सावधानी बरती। उसने कार के बजाय स्कूटर का उपयोग किया, ताकि टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों या रिकॉर्ड्स में उसकी पहचान दर्ज न हो सके। इतना ही नहीं, किले पर चढ़ते वक्त उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए हुडी पहनी थी, जिसे बाद में उतारकर उसने काली टी-शर्ट पहन ली और वापस लौटते समय फिर से हुडी पहन ली। पुलिस ने वह स्कूटर बरामद कर लिया है, जिसका इस्तेमाल उसने वारदात के दिन किया था।

रीक्रिएशन से खुला राज: पहले भी किया था अभ्यास पुलिस ने रविवार को सिया गोयल को लोहागढ़ किले ले जाकर घटना का रीक्रिएशन (Dummy Simulation) किया, ताकि वारदात के हर कदम की पुष्टि हो सके। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने यह स्वीकार किया है कि वे हत्या से पहले उपयुक्त स्थान की तलाश करने और अभ्यास करने के लिए किले पर गए थे। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या उन्होंने कहीं और भी इस घातक हमले का पूर्वाभ्यास किया था। फिलहाल, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस दोनों आरोपियों की हिरासत बढ़ाने की मांग कर रही है। सिया के परिवार के सदस्यों से भी गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि इस साजिश में शामिल अन्य पहलुओं का पर्दाफाश हो सके।

Latest Posts