BREAKING:
March 28 2026 01:16 am

Mumbai Ganesh Utsav 2025 : सोने-चांदी से लदे, 474 करोड़ के बीमे वाले गणपति, मुंबई के सबसे अमीर बप्पा की शान ही निराली है

Post

News India Live, Digital Desk: मुंबई में गणेशोत्सव की धूम दुनिया भर में मशहूर है, लेकिन इस शहर में एक गणपति पंडाल ऐसा भी है, जिसकी चमक-दमक और वैभव के आगे सब कुछ फीका पड़ जाता है.हम बात कर रहे हैं मुंबई के किंग्स सर्कल में स्थित जीएसबी सेवा मंडल के गणपति की, जिन्हें देश के 'सबसे अमीर बप्पा' के नाम से भी जाना जाता है इस साल तो इस मंडल ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपने गणपति का 474 करोड़ रुपये का बीमा करवाया है.

हर साल की तरह इस साल भी बप्पा का श्रृंगार बेहद भव्य तरीके से किया गया है. गणपति बप्पा की प्रतिमा को लगभग 67 किलो सोने और 350 किलो से ज़्यादा चांदी के आभूषणों से सजाया गया है बप्पा जिस सिंहासन पर विराजते हैं, वो भी शुद्ध चांदी का बना है. सोने और चांदी के बढ़ते दामों को देखते हुए पंडाल ने इस साल बीमा की रकम भी बढ़ा दी है. यह बीमा सिर्फ सोने-चांदी के गहनों का ही नहीं है, बल्कि इसमें पंडाल में आने वाले भक्तों, पुजारियों, स्वयंसेवकों और सुरक्षा गार्ड्स का दुर्घटना बीमा भी शामिल है.

जीएसबी सेवा मंडल की स्थापना आज से 70 साल पहले हुई थी और तब से यह पंडाल अपनी भव्यता और परंपरा के लिए जाना जाता है.यहां लालबाग के राजा के बाद सबसे ज़्यादा भक्तों की भीड़ उमड़ती है देश के कोने-कोने से श्रद्धालु बप्पा का आशीर्वाद लेने यहां आते हैं. मान्यता है कि यहां बप्पा के दर्शन मात्र से हर मनोकामना पूरी हो जाती है.

इस पंडाल की एक ख़ास बात यह भी है कि यह पर्यावरण का भी पूरा ध्यान रखता है. यहां गणपति की मूर्ति पर्यावरण के अनुकूल शाडू मिट्टी से बनाई जाती है और उसमें सिर्फ़ प्राकृतिक रंगों का ही इस्तेमाल होता है.इसके अलावा, यहां रिकॉर्डेड म्यूजिक की जगह पारंपरिक दक्षिण भारतीय मंदिरों में बजाए जाने वाले वाद्य यंत्रों से पूजा होती है, जो माहौल को और भी भक्तिमय बना देता है.गणेशोत्सव के दौरान यहां आने वाले लाखों भक्तों के लिए खाने-पीने की भी पूरी व्यवस्था की जाती है.