Money Plant Vastu Tips: घर में मनी प्लांट रखने के नियम, सावधान नहीं रहेंगे तो होंगे दुखी

वास्तु शास्त्र हो या ज्योतिष शास्त्र, इन सभी का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। कहा जाता है कि वास्तुशास्त्र में ऊर्जा का विशेष महत्व होता है। इस शास्त्र के अनुसार पेड़-पौधों में भी ऊर्जा पाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि घर या ऑफिस में मनी प्लांट लगाने से आर्थिक तंगी दूर होती है और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है।

मनी प्लांट वास्तु टिप्स
एक और बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. मनी प्लांट को बाहर नहीं लगाना चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार, इसे घर के बाहर रखने से राहगीरों का ध्यान आकर्षित होता है और मनी प्लांट का विकास रुक जाता है, जिसका सीधा असर आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।
मनी प्लांट वास्तु टिप्स
वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट न तो किसी से लेना चाहिए और न ही किसी को देना चाहिए। ऐसा करना शास्त्रों में अशुभ माना गया है। ऐसा करने वाले लोगों को आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।
मनी प्लांट वास्तु टिप्स
आइए आज हम आपको वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट के कुछ नियमों के बारे में बताते हैं, जिनका आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन नियमों का पालन नहीं करते हैं तो आपके घर में आर्थिक तंगी बढ़ने लगती है।
मनी प्लांट वास्तु टिप्स
मनी प्लांट की वृद्धि के बारे में वास्तु शास्त्र कहता है कि जैसे-जैसे यह पौधा बढ़ता है, घर के सदस्यों की प्रगति होती है। इसलिए हमेशा इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इस पौधे की लताएं जमीन को न छुएं।
मनी प्लांट वास्तु टिप्स
हमें इस बात का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए कि मनी प्लांट को कभी भी सूखने न दें। अगर इसकी पत्तियां सूखी और पीली हो जाएं तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए. मान्यता के अनुसार मनी प्लांट में सूखे पत्ते रखने से घर में परेशानियां आती हैं।
मनी प्लांट वास्तु टिप्स
वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व है। अगर आपके घर में मनी प्लांट है तो इसे उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपको धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मनी प्लांट वास्तु टिप्स

मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए क्योंकि यह दिशा भगवान गणेश की मानी जाती है। अगर आप बताई गई दिशा में मनी प्लांट लगाते हैं तो आपके जीवन और घर में खुशहाली आएगी।