प्रभु ‘श्रीराम कथा’ के श्रवण से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा, केशव प्रसाद मौर्य

Post

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज जनपद फतेहपुर में संवेदना सेवा न्यास के सेवा प्रकल्पों को समर्पित मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी की पावन, अमृतमयी ‘श्रीराम कथा’ का श्रद्धापूर्वक श्रवण किया।

इस अवसर पर प्रख्यात कथावाचक पूज्य आचार्य शान्तनु जी महाराज द्वारा प्रस्तुत श्रीराम कथा ने उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म, मर्यादा और सेवा के आदर्शों से भावविभोर किया।

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य जी ने पूज्य आचार्य जी का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन सत्य, करुणा, त्याग और लोककल्याण का शाश्वत संदेश देता है, जो समाज को सदैव सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने संवेदना सेवा न्यास द्वारा संचालित सेवा प्रकल्पों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और सेवा भाव को नई ऊर्जा मिलती है।

Tags:

--Advertisement--